कोर्ट की अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को समन किया
बैंकों के कर्जदार विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने 10 जुलाई को पेश होने को कहा, अवमानना का दोषी पाया
नई दिल्ली। देश के तमाम बैंकों का 9000 करोड़ रुपए से अधिक के कर्जदार विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को कोर्ट की अवमानना का दोषी पाया है और उन्हें 10 जुलाई तक पेश होने को कहा है।विजय माल्या के खिलाफ तमाम बैंकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने माल्या पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए उन्हें 10 जुलाई को पेश होने को कहा है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि माल्या ने अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा नहीं दिया है, इसलिए उन्हें 10 जुलाई को कोर्ट में पेश होने को कहा है। माना जा रहा है कि 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट माल्या के मामले में सजा की सुनवाई करेगी। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ डिएगो डील से उन्हें मिली 40 मिलियन यूएस डॉलर की राशि का ब्योरा मांगा था। बैंकों ने इस बात की मांग की थी कि इस राशि को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा कराया जाए।
गौरतलब है कि माल्या मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माल्या से पूछा था कि आपने कोर्ट में अपनी संपत्ति का ब्योरा जो दिया है वह सही या गलत, कोर्ट ने यह भी पूछा था कि यह कर्नाटक कोर्ट के आदेश का उल्लंघन तो नहीं है। कोर्ट ने साफ किया था कि बिना उसकी इजाजत के किसी भी तरह का लेनदेन नहीं किया जा सकता है। लेकिन डिएगो डील के बाद कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि कमाल्या के खिलाफ आदेश को कैसे लागू किया जा सकता है जिसपर सरकार ने कहा था कि वह माल्या को वापस लाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications