तीन हफ्तों में लापता बच्चों को खोजो
सुप्रीम कोर्ट ने गुमशुदा बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बिहार सरकार को लताड़ लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि तीन हफ्तों में लापता बच्चों को तलाश किया जाए। राज्य सरकार को अब तीन हफ्तों में 464 लापता बच्चों की तलाश कर कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश करनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को निर्देश देने के अलावा छत्तीसगढ़ और असम सरकार को भी चार हफ्तों में नया हलफनामा दाखिल कनरे का आदेश दिया है।
न्यायाधीश एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन की याचिका पर सुनावाई करते बिहार सरकार से सहा है कि 633 464 बच्चों को शीघ्र ढूंढकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
जबकि बिहार सरकार की ओर से पहुंचे सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने कोर्ट को बताया कि पिछले छह दिनों में 169 बच्चे ढूंढे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications