सोमनाथ की बढ़ी मुसीबत: SC ने ठुकराई अर्जी तो बीवी ने कहा समझौते का सवाल ही नहीं
नई दिल्ली। घरेलू हिंसा के मामले में इन दिनों पुलिस हिरासत में आप नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के लिए आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं क्योंकि आज सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ की जमानत की अर्जी खारिज करते हुए उन्हें निचले कोर्ट में जाने को कहा है।
तो वहीं दूसरी तरफ सोमनाथ पर संगीन आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी लिपिका ने सुप्रीम कोर्ट से साफ और स्पष्ट तौर पर बोला है कि वो इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगी और अपनी पूरी शक्ति के साथ अपना केस लड़ेंगी।
मालूम हो कि उच्चतम अदालत ने सोमनाथ भारती की उस अर्जी को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने की इजाजत निचली अदालत से मांगी थी। अपनी अर्जी में सोमनाथ ने पुलिस पर यातनाएं देने का आरोप लगाया था लेकिन कोर्ट ने उनकी एक भी नहीं सुनी और उनकी याचिका को खारिज कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications