राहुल गांधी के वायनाड चुनाव को रद्द करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दो सप्ताह बाद होगी सुनवाई
राहुल गांधी के वायनाड चुनाव को रद्द करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दो सप्ताह बाद होगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी के वायनाड चुनाव को रद्द करने की मांग संबंधी याचिका पर दो हफ्ते बाद सुनवाई करेगा। मालूम हो कि पिछले दिनों केरल सोलर स्कैम मामले की आरोपी सरिता नायर ने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से राहुल गांधी के चुनाव को चुनौती दी।


बता दें केरल के चर्चित 'सोलर कांड' की मुख्य आरोपी सरिता एस. नायर ने राज्य की वायनाड सीट से जहां से राहुल गांधी सांसद चुने गए उसी सीट पर चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सरिता नायर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था लेकिन उनके कागजात को रिटर्निंग ऑफिसर ने इस आधार पर खारिज कर दिया कि एक अदालत ने उन्हें तीन साल के लिए सोलर घोटाला मामले में दोषी ठहराया था और 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया था। जिसके बाद सरिता नायर चुनाव नहीं लड़ सकी।
सरिता नायन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर इस संबंध में उसके पत्रों की अनदेखी की। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्व पार्टी प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ा। अपनी याचिका में सरिता ने कहा कि उनका नामांकन पत्र अमेठी के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा स्वीकार किया गया था, जबकि वायनाड में इसे खारिज कर दिया गया। उन्होंने मांग की है कि राहुल गांधी के चुनाव को शून्य करार देकर वायनाड चुनाव को रद्द किया जाए। मालूम हो कि ये वहीं सरिता नायर हैं जिन्होंने राज्य कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं पर यौन उत्पीड़न समेत बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। सरिता पर सोलर घोटाले के तहत 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं. सरिता पर प्रमुख आरोप यही है कि उन्होंने अपने एक साथी की मदद से फर्जी कंपनी खड़ी की. फिर उस कंपनी के माध्यम से सोलर पैनल और उसके लाइसेंस दिलाने के नाम पर राज्य भर के लोगों को ठगा












Click it and Unblock the Notifications