Wrestlers Protest: अमित शाह के साथ बैठक बेनतीजा, पहलवान बोले- हमें वो प्रतिक्रिया नहीं मिली, जो चाहते थे
साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान का दावा है कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ पहलवानों की बैठक बेनतीजा रही।

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी और इस्तीफे के मुद्दे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस मुलाकात के बाद उनका आंदोलन खत्म हो जाएगा, लेकिन अब मामले में पहलवानों की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।
पहलवान साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने कहा कि पहलवानों की गृहमंत्री अमित शाह के साथ शनिवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। उन्हें गृहमंत्री से वो प्रतिक्रिया नहीं मिली जो वे चाहते थे। ऐसे में वो बाहर आ गए।
उन्होंने कहा कि अब हम आंदोलन के अगले चैप्टर पर काम कर रहे। हम पीछे नहीं हटेंगे।
खेल मंत्री ने दिया था आश्वसन
हाल ही में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को इंसाफ का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि पहलवानों को दिल्ली पुलिस की जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। साथ ही ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे खेल या महत्वाकांक्षी पहलवानों को नुकसान हो। हम सभी खेल और खिलाड़ियों के पक्ष में हैं। पहलवानों की मांग पर कमेठी का गठन भी कर दिया, जो महासंघ का काम देख रही है।
9 जून तक का अल्टीमेटम
वहीं खाप पंचायतें भी पहलवानों के समर्थन में आ गई हैं। इसके लिए यूपी और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप की बैठक हुई, जिसमें कई किसान नेता भी शामिल हुए थे। बैठक में पहलवानों के खुले समर्थन का ऐलान हुआ। साथ ही सरकार को बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 9 जून तक का वक्त दिया गया है।
बृजभूषण की रैली रद्द
वहीं दूसरी ओर आज यानी 5 जून को बृजभूषण अयोध्या में बड़ी रैली करने वाले थे। जिसमें 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद थी, लेकिन प्रशासन ने उसकी इजाजत नहीं दी। हालांकि दावा ये भी किया जा रहा कि पार्टी की हिदायत की वजह से बृजभूषण ने खुद ही रैली कैंसिल कर दी।











Click it and Unblock the Notifications