Satyapal Malik on Pulwama: 'हमारे जवानों के शवों पर लड़ा गया 2019 लोकसभा का चुनाव'

जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया है कि 2019 का लोकसभा चुनाव पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शवों पर लड़ा गया। उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री पर भी हमला किया है।

Satyapal Malik on Pulwama

जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने एकबार फिर से पुलवामा हमले को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने पुलवामा हमले के लिए फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है 2019 का लोकसभा चुनाव 'हमारे जवानों के शवों पर लड़ा गया।'

जांच होती तो गृहमंत्री को इस्तीफा देना पड़ता-सत्यपाल मलिक
सत्यपाल मलिक का पुलवामा हमले को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। अब उन्होंने कहा है कि अगर पुलवामा हमले की जांच हुई होती तो तत्कालीन गृहमंत्री को इस्तीफा देना पड़ता। उस समय राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री थे।

'पीएम मोदी ने मुझे चुप रहने के लिए कहा था'
यही नहीं सत्यपाल मलिक ने फिर दावा किया है कि उन्होंने हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूचना दी थी, लेकिन 'उन्होंने मुझे चुप रहने के लिए कहा था।' उन्होंने राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया है।

'हमारे जवानों के शवों पर लड़ा गया 2019 लोकसभा का चुनाव'
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने आरोप लगाया, 'चुनाव (लोकसभा चुनाव 2019)हमारे जवानों की लाशों पर लड़ा गया था और कोई भी जांच नहीं की गई। अगर जांच की गई होती तो तब के गृहमंत्री (राजनाथ सिंह) को इस्तीफा देना पड़ता। कई अधिकारियों को जेल जाना पड़ता और बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो जाता।'

जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर हैं सत्यपाल मलिक
2019 के अगस्त में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित करने के समय भी मलिक वहां के राज्यपाल हुआ करते थे,जो कि अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं।

प्रधानमंत्री जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग में व्यस्त थे-सत्यपाल
रविवार को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि 14 फरवरी, 2019 को जिस दिन पुलवामा हमला हुआ था, प्रधानमंत्री जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने दावा किया है कि 'जब वे वहां से निकले तब मेरे पास एक कॉल (उनका) आया। मैंने उन्हें बताया कि हमारे जवान मारे गए हैं और उनकी मौत हमारी गलती की वजह से हुई है। उन्होंने मुझसे चुप रहने को कहा।'

सीबीआई ने हाल ही में की है पूछताछ
सीबीआई ने हाल ही में मलिक से इंश्योरेंस स्कीम की फाइल मंजूर करने के लिए 300 रुपए की रिश्वत के ऑफर के दावे को लेकर सवाल किए हैं। यह 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्टूबर, 2019 के बीच का मामला है, जब वे वहां के गवर्नर थे।

अडाणी मामले पर भी पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
इसी तरह से मलिक ने अडाणी मामले पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उनके दावे के मुताबिक अडाणी ने सिर्फ तीन साल में बहुत ज्यादा पैसे कमाए हैं और लोगों से पूछा कि क्या वे अमीर बन पाए।

मलिक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में बताया कि अडाणी को 20,000 करोड़ रुपए मिले थे और सरकार से पूछा था कि 'यह कहां से आया।' मलिक ने गंभीर आरोप लगाया कि 'प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे सके। वह दो दिन तक बोले, लेकिन एक चीज का जवाब नहीं दे पाए, क्योंकि उनके पास जवाब नहीं था और मैं कह रहा हूं कि यह सारे उन्हीं के पैसे हैं।' (तस्वीरें-फाइल)

Recommended Video

    पूर्व राज्यपाल Satyapal Malik के करीबी के यहां CBI की छापेमारी, जानिए क्या है मामला | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+