जब पाक‍िस्‍तानी कप्‍तान 'सरफराज' अनायास ही बोले 'सारे ही इंग्लिश वाले बैठे हैं क्‍या'?

नई द‍िल्‍ली। सोमवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में श्री लंका और पाक‍िस्‍तान के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में पाक‍िस्‍तान ने जबरदस्‍त जीत हास‍िल की थी। मैच के बाद पाक‍िस्‍तानी कप्‍तान 'सरफराज अहमद' को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बुलाया गया। इस दौरान जब उन्‍हें पता चला क‍ि वहां केवल अंग्रेजी वाले पत्रकार ही मौजूद हैं तो वह काफी नाराज हुए। इस बात पर उनके मुंह से अनायास ही न‍िकल पड़ा क‍ि " सारे इंग्लिश वाले हैं क्‍या "? अब बताइए उनके इस सवाल का जवाब कौन देता।

जब सरफराज बोल पड़े 'सारे अंग्रेजी बोलने वाले हैं क्‍या ?

अब भई मैच कैसा भी रुख रखे लेकिन सरफराज साहब को अचानक क्‍या हुआ था। जो वो अचानक ऐसा ही बोल पड़े। मैच में हार जीत तो लगी ही रहती है। इतना तो साफ है क‍ि उन्‍हें अंग्रेजी बोलने वालों से काफी द‍िक्‍कत है। उनका मतलब शायद यह पूछने से था क‍ि सारे पत्रकार इंग्लिश बोलने वाले हैं क्‍या यहां। जहां तक मैच की बात है खराब फील्डिंग के कारण श्रीलंका को पाकिस्‍तान के ख‍िलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाक‍िस्‍तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर ल‍िया था। पाक‍िस्‍तानी कप्‍तान ने श्री लंका के ख‍िलाफ 61 रनों की पारी खेली थी। वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। श्री लंकाई फील्डर्स ने सरफराज के दो कैच छोड़े थे। जीत के बाद खुशी के मौके पर जब उन्‍हें पता चला क‍ि सारे के सारे जर्नलिस्‍ट वहां इंग्लिश बोलने वाले हैं तो वह काफी नाराज हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+