मोदी पर सारा के सर्वे का सचिन तेंदुलकर ने किया खंडन

Sara Tendulkar becomes the fan of Narendra Modi
मुंबई। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर ट्रविटर पर किये गये सारा तेंदुलकर के सर्वे का खंडन करते हुए सचिन तेंदुलकर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि 'मेरे बच्‍चों के ट्विटर पर अकाउंट नहीं हैं, इसलिए इन फेक अकाउंट पर विश्‍वास न किया जाए।' गौर कि सचिन की बेटी सारा के नाम से ट्विटर पर फेक अकाउंट है, जिस पर किये गये सर्वे के आधार पर मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताया गया है।

Post by Sachin Tendulkar.

जिसके बाद कहा जा रहा था कि सारा तेंदुलकर भी अब नरेंद्र मोदी की प्रशंसक हो गयी हैं। अकाउंट से ट्वीट कर यह कहा गया था कि मोदी ही देश के अगले पीएम होंगे। दरअसल 25 जनवरी को इसी अकाउंट से ट्विटर पेज पर एक सर्वे किया गया और लोगों को राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से किसी एक के पक्ष में ट्वीट करने को कहा गया।

26 जनवरी तक आयी प्रतिक्रिया के बाद ट्वीट किया गया कि नरेंद्र मोदी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

मोदी की रैलियों में लाखों की संख्‍या में कार्यकर्ता आ रहे हैं। उनको मिल रहे जनसमर्थन के आधार पर कहा जा रहा है कि मोदी भारत के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। युवाओं को लुभाने के लिए मोदी ने खास सोशल मीडिया टीम का गठन किया था, उनकी देखा देखी अन्‍य पार्टियों के नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अपने पेज बनाये और प्रचार किया लेकिन इस दौड़ में मोदी सबसे आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+