सारा अली खान का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव , एक्ट्रेस के परिवार का भी हुआ टेस्ट
मुंबई। कोरोना का तांडव पूरे देश में जोरों से जारी है, क्या आम और क्या खास, हर कोई इसकी चपेट में हैं, सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन इस वक्त नानावती अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खबर है कि फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान का ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव निकल गया है, सारा ने खुद ये बात सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर बताई।
Recommended Video

सारा अली खान का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव
सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट मैसेज में लिखा कि मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, रिपोर्ट मिलते ही बीएमसी को सूचना दी गई और बाद में ड्राइवर को क्वारनटीन सेंटर में भेज दिया गया है, मेरे परिवार के लोग और घर के सारे स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन हम सभी लोग जरूरी एहतियात बरत रहे हैं, बीएमसी की ओर से दिए गए दिशा निर्देश के लिए धन्यवाद।
बॉलीवुड पर कोरोना अटैक
मालूम हो कि दो दिन पहले अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं, आपको बता दें कि पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में अब तक 8,78,254 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना के कारण अब तक 23,174 लोगों की जान जा चुकी है
तो वहीं कोरोना के कारण अब तक 23,174 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 3,01,609 है और इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या भी 5,53,471 है, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 28,701 नए मामले सामने आए हैं और 500 मौतें रिपोर्ट की गई हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र है
तो वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र है , जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6497 मामले सामने आए हैं. जबकि 193 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में अब तक कोरोना से 10,482 लोगों की मौत हो चुकी है।
-
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications