पृ्थ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली सपना गिल को भेजा गया पुलिस हिरासत में, अंधेरी कोर्ट में किया पेश
पृथ्वी शॉ 15 फरवरी की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक रेस्टोरेंट में रात को डिनर पर गए थे। इसी रेस्टोरेंट में सपना गिल अपने दोस्त शोभित ठाकुर के साथ मौजूद थी।

Prithvi Shaw Sapna Gill controversy: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक महिला के साथ लड़ाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर मुंबई पुलिस ने मामले की आरोपी सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान ओशिवारा पुलिस ने उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया। ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पृथ्वी शॉ मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक रेस्टोरेंट में फीमेल फैन के साथ सेल्फी लेने की मांग को लेकर विवादों में हैं। सेल्फी लेने वाला ये विवाद इतना बढ़ गया कि पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव ने 8 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई जिसमें सना उर्फ सपना गिल का भी नाम है। एफआईआर के बाद सपना की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पृथ्वी शॉ 15 फरवरी की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक रेस्टोरेंट में रात को डिनर पर गए थे। इसी रेस्टोरेंट में सपना गिल अपने दोस्त शोभित ठाकुर के साथ मौजूद थी। सपना और शोभित ने पृथ्वी शॉ को देखते ही सेल्फी मांगी। जिसके बाद पृथ्वी ने उन्हें सेल्फी दे दी। लेकिन सेल्फी लेने के बाद भी सपना और शोभित लगातार पृथ्वी की फोटोज और वीडियो ले रहे थे।
सपना और शोभित की हरकतों से तंग आकर पृथ्वी शॉ ने रेस्टोरेंट के मैनेजर से कहकर उन दोनों को वहां से बाहर निकलवा दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद सपना और शोभित रेस्टोरेंट के बाहर पृथ्वी और उसके दोस्तों का निकलने का इंतजार करने लगे।
Recommended Video

पृथ्वी शॉ के रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही हंगामा शुरू हो गया। सपना और शोभित और उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव की कार का शीशा तोड़ दिया। वो लोग हाथापाई पर उतर आए। इसी हाथापाई का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में पृथ्वी शॉ और सपना गिल को एक-दूसरे के साथ लड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सपना कहती हैं, पृथ्वी और उनके दोस्तों ने उनके साथ मारपीट की है। सपना के वकील का भी कहना है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है।
बता दें कि पृथ्वी शॉ के दोस्त ने आशीष यादव ने पूरे मामले पर कहा है कि सपना और उनके दोस्तों कार का शीशा तोड़ा और मामले को रफा दफा करने के 50 हजार रुपये मांगे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पृथ्वी के दोस्त की कार के आगे और पीछे के दोनों शीशे तोड़ दिए। शिकायत के अनुसार, समूह ने कथित तौर पर पृथ्वी और उसके दोस्तों के खिलाफ झूठे आरोप लगाने की धमकी दी, और 50,000 रुपये मांगे।
यह भी पढ़े- Prithvi Shaw: सपना गिल के वकील का दावा, शॉ नशे में थे और उन्होंने बैट से हमला किया












Click it and Unblock the Notifications