Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Prithvi Shaw: सपना गिल के वकील का दावा, शॉ नशे में थे और उन्होंने बैट से हमला किया

पृथ्वी शॉ पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल के वकील ने आरोप लगाया है कि वह नशे की हालत में थे और उन्होंने बैट से सपना पर हमला किया। पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

prithvi shaw

Prithvi Shaw: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की और कुछ लोगों के साथ शॉ की झड़प हो रही है और हाथापाई हो रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी महिला के वकील ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त पृथ्वी शॉ नशे में थे और उन्होंने बैट से हमला किया था।

बता दें कि बुधवार की सुबह मुंबई स्थित होटल के बाहर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों का कुछ लोगों के साथ हाथापाई हुई थी, जिसका वीडियो सामने आया है, वह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सपना के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने आरोप लगाया है कि पृथ्वी शॉ ने बैट से हमला किया था। वकील ने बताया कि सपना गिल फाइव स्टार होटल में पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने के लिए गई थी। शॉ नशे में थे और उनके हाथ में बैट था, उन्होंने इस बैट से सपना पर हमला कर दिया। अगले दिन वह पुलिस स्टेशन गए और केस दर्ज करा दिया।

यही नहीं वकील का कहना है कि हम क्रिकेटर के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे क्योंकि वह नशे में थे, उन्होंने नशे की हालत में कार चलाई, हमे पता चला है कि उन्होंने कार से एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी है। उन्होंने सपना को बैट से मारा है। हम उनके खिलाफ 354, 509 और 334 के तहत केस दर्ज कराएंगे। सपना गिल और पृथ्वी शॉ का पहले से कोई रिश्ता नहीं है, दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे, सपना सिर्फ एक सेल्फी के लिए उनके पास गई थी। हम कोशिश कर रहे हैं कि सपना को जमानत मिल जाए, इसके बाद हम शॉ के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना के हाथ में बेसबॉल बैट है। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि शॉ ने इस बैट से सपना को मारा है या नहीं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार शॉ के दोस्त ने सपना और उनके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शॉ ने जब दोबारा सेल्फी क्लिक कराने से मना कर दिया तो दोनों ने उनके साथ बदतमीजी की और उनके साथ हाथापाई की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+