बिना मेकअप कैसी दिखती हैं सपना चौधरी, सामने आई तस्वीर
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली। अपने डांस के जरिए पश्चिम यूपी समेत दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर डांसर और रिएलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इससे पहले सपना चौधरी अपने अलग-अलग लुक की स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रही हैं। ऐसा शायद पहली बार है जब उन्होंने बिना मेकअप किए तस्वीर शेयर की है। हालांकि यूजर्स को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है।

बिना मेकअप भी इंटरनेट पर छाईं सपना
इससे पहले हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ऐसी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की थी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सपना चौधरी ने ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। सपना ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरा वो लुक, जो पहले कभी नहीं देखा गया, उम्मीद आप सबको पसंद आएगा।' इन तस्वीरों में सपना काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं। अब उनकी बिना मेकअप की तस्वीर भी इंटरनेट पर छा गई है।

सपना को लेकर सियासी अटकलें भी
आपको बता दें कि रिएलिटी शो बिग बॉस में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी को लेकर पिछले दिनों सियासी खबरें भी आईं थी। दरअसल, सपना चौधरी ने दिल्ली में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें लेकर सियासी अटकलें लगने लगीं। इस सियासी मुलाकात पर मची खींचतान के बीच सपना चौधरी ने कहा था कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं।

भाजपा सांसद को सपना ने दिया जवाब
सपना चौधरी के कांग्रेस का प्रचार करने की खबरों पर करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने उन्हें ठुमके लगाने वाली कहा था। सपना चौधरी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।' इसपर सपना चौधरी ने कहा था ये बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। सपना ने कहा कि वो एक कलाकार हैं और उनका काम मनोरंजन करना है।












Click it and Unblock the Notifications