सपना चौधरी ने ऐसी जगह गुदवाया टैटू, हॉट तस्वीर देखकर फैंस भी चौंके

सपना ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस भी चौंक गए हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी अक्सर अपने स्टाइलिश फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं। अपने डांस के जरिेए वेस्ट यूपी से लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक में जलवे बिखेरने वाली सपना ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस भी चौंक गए हैं। इस तस्वीर में सपना चौधरी ने एक नया टैटू बनवाया है।

'क्या आप लोगों ने इसे पढ़ा?'

'क्या आप लोगों ने इसे पढ़ा?'

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने अपनी कमर पर गर्दन के ठीक नीचे एक टैटू गुदवाया है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही सपना ने अपने फैंस से पूछा है, 'क्या आप लोगों ने इसे पढ़ा?'। सपना की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस भी अचंभे में हैं, क्योंकि सपना का ये अंदाज उन्होंने पहली बार देखा है। इस तस्वीर पर दो दिनों के अंदर 164744 लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, करीब 2500 लोग कमेंट कर उनके इस अंदाज की तारीफ कर चुके हैं।

बिना मेकअप कैसी दिखती हैं सपना

बिना मेकअप कैसी दिखती हैं सपना

आपको बता दें कि इससे पहले सपना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ज्यादातर अपने अलग-अलग लुक की स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसा शायद पहली बार था जब उन्होंने बिना मेकअप किए तस्वीर शेयर की थी। हालांकि उनके फैंस को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सपना चौधरी को इंस्टाग्राम पर करीब 14 लाख लोग फॉलो करते हैं।

जिम के अंदर भी डांस का धमाल

जिम के अंदर भी डांस का धमाल

पिछले दिनों सपना चौधरी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इस वीडियो में सपना एक जिम के अंदर एक्सरसाइज करती हुईं नजर आ रहीं थी। हालांकि सपना चौधरी कहीं हों और वहां डांस ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। सपना को देखकर जिम के अंदर भी सबने जमकर ठुमके लगाए। सपना चौधरी के एक फैन अकाउंट ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में जिम के अंदर लड़कियां ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' के हिट गाने 'एक पल का जीना' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।

सपना के खिलाफ दर्ज हुआ केस

सपना के खिलाफ दर्ज हुआ केस

गौरतलब है कि हाल ही में सपना चौधरी उस वक्त मुश्किलों में घिर गई थी, जब उनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया था। दरअसल सपना को लखनऊ में एक डांस प्रोग्राम में पहुंचना था। बताया जा रहा है कि शो से ठीक पहले किसी बात को लेकर सपना चौधरी और कार्यक्रम के आयोजकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सपना ने शो में जाने से मना कर दिया। हालांकि तब तक कार्यक्रम के टिकट बिक चुके थे और सपना के ना पहुंचने से गुस्साए फैंस ने जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालातों को काबू में किया। पुलिस ने इसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों और सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+