VIDEO: 'बिग बॉस' में दस्तक देने जा रही हैं सपना चौधरी, घरवालों संग मचाएंगी खूब धमाल

हर सीजन की तरह बिग बॉस का 12वां सीजन भी काफी धमाकेदार जा रहा है। इस सीजन में शिल्पा शिंदे से लेकर विकास गुप्ता पहले ही तड़का लगा चुके हैं, वहीं अब पिछले सीजन से एक और कंटेस्टेंट सीन में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रही हैं।

नई दिल्ली। हर सीजन की तरह बिग बॉस का 12वां सीजन भी काफी धमाकेदार जा रहा है। इस सीजन में शिल्पा शिंदे से लेकर विकास गुप्ता पहले ही तड़का लगा चुके हैं, वहीं अब पिछले सीजन से एक और कंटेस्टेंट सीन में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रही हैं। बिग बॉस के 12वें सीजन में अब सपना चौधरी की एंट्री होने जा रही है, जो अपने डांस का तड़का इस सीजन में लगाएंगी।

Sapna Choudhary

सपना चौधरी जल्द ही बिग बॉस के घर में दस्तक देने जा रही हैं। बिग बॉस के घर में दीवाली मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें सपना स्पेशन डांस परफॉर्मेंस देंगी। करणवीर बोहरा घर में अनाउंसमेंट करते हैं दिवाली मेले में एक डांस परफॉर्मेंस होने जा रही है, जिसके बाद हर कोई इसका टिकट खरीदने भागते हैं। सपना के शो का खास टिकट खरदीने के बाद सभी कंटेस्टेंट बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सपना चौधरी के दिनभर डांस करने से परेशान हुई 'मम्मी', यूं लगाई फटकार

इसके बाद हरियाणा की शान सपना चौधरी एकदम शानदार अंदाज में एंट्री लेती हैं। अपने हरियाणवी गानों के लिए मशहूर सपना ने यहां 'रमैया वस्तावैया' के गाने 'जादू की झप्पी' पर डांस परफॉर्मेंस दी। सपना को इस तरह से अपने सामने डांस करता देख कंटेस्टेंट एकदम दीवाने हो गए। वहीं बिग बॉस के घर में एक साल बाद पहुंचीं सपना ने भी वहां खूब इंज्वॉय किया।

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'घूंघट की ओट में' में सपना चौधरी ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, दीवाने हुए फैंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+