Sapna Choudhary के दुल्हन लुक ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, जल्द भोजपुरी फिल्म में मचाएंगी धमाल
चंडीगढ़, 14 मई। अपने ठुमकों से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। तस्वीरों में सपना चौधरी का एक बार फिर खूबसूरत दुल्हन रूप देखने को मिला है। बता दें कि यह फोटो सपना चौधरी के लेटेस्ट फोटोशूट की है जिसे देख फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई है।

बिग बॉस ने बनाया मेगा स्टार
हरियाणवी स्टार सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। अपने गानों और डांस से सपना चौधरी ने काफी नाम कमाया लेकिन उन्हें टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस से नई पहचान मिली। अब वह एक स्टार हैं जो अक्सर छोटे, बड़े पर्दे पर नजर आती रहती हैं।

सपना चौधरी का दुल्हन लुक हुआ वायरल
इन दिनों सपना चौधरी का दुल्हन लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में सपना ऑरेंज कलर की ड्रेस के लहंगे में नजर आ रही हैं। सिंगर का यह देशी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है, यूजर्स उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए कहा, आपसे सुंदर कोई नहीं। सपना चौधरी का ये लुक वाकई बाकी लुक्स से काफी अलग है।

कैप्शन में सपना ने लिखी खास बात
फोटो के साथ कैप्शन में सपना ने कुछ ऐसा लिखा है जिसकी चर्चा भी काफी हो रही है। उन्होंने लिखा, 'चिंता करने से आपकी कल की परेशानियां दूर नहीं हो जाएंगी, ये आज की शांति को भी भंग कर देंगी।' कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना ने कोरोना वायरस के हालातों में हिम्मत खो चुके लोगों से प्रत्साहित करने के लिए यह लाइन लिखी है।

1 लाख से अधिक लाइक्स और हजारों कमेंट
सपना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पोस्ट पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इतना ही नहीं हजारों यूजर्स ने कमेंट कर सपना के लिए अपने दिल की बात भी लिखी है। बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी के तीन गाने घुंघरु, स्लेट बरती और घाघरा भी रिलीज हुए हैं जो यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहे हैं। सपना को इन गानों पर लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं।

भोजपुरी फिल्म में आने वाली है नजर
सपना चौधरी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्दी ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाली हैं, फिल्म का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। इस फिल्म को सुशील वर्मा प्रोड्यूसर और ब्रजेश मौर्या डायरेक्टर कर रहे हैं, सपना इससे पहले बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।
पिछले साल जनवरी में की शादी
सपना चौधरी के मेल फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा था जब उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। पिछले साल जनवरी, 2020 में सपना ने गायक, लेखक और मॉडल वीर साहू से गुपचुप शादी रचा ली थी। शादी की खबरें कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान में सामने आई थीं। लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी की शादी की खबर आते ही उनके फैंस में सनसनी फैल गई, कई लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि सपना ने दुनिया से छिपकर शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: देखिए 'गुंडी’ गाने का टीजर, इससे पहले ऐसे लुक में कभी नहीं दिखी थीं सपना चौधरी
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications