करवाचौथ पर लाल जोड़े में सपना चौधरी, तस्वीरें और वीडियो आपको भी चौंका देंगे

सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाल रंग के जोड़ में नजर आ रही हैं। करवाचौध के दिन सपना चौधरी का ये अंदाज देखकर उनके फैंस भी चौंक गए हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा की सुपर स्टार डांसर सपना चौधरी के डांस का जलवा लगातार कायम है। पश्चिमी यूपी से लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक सपना के डांस के दीवानों की संख्या लाखों में है। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस से लौटने के बाद सपना के स्टेज शो की मांग भी बढ़ गई है और उनका डांस देखने के लिए फैंस की दीवानगी भी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाल रंग के जोड़ में नजर आ रही हैं। करवाचौथ के दिन सपना चौधरी का ये अंदाज देखकर उनके फैंस भी चौंक गए हैं।

दुल्हन के रूप में सजी-धजी सपना

दुल्हन के रूप में सजी-धजी सपना

दरअसल, सपना चौधरी का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी एक दुल्हन के रूप में सजी-धजी एक घर में प्रवेश कर रही हैं। इसके बाद सपना चौधरी 'मेरा चांद...' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बिंदास अंदाज में डांस कर रहीं सपना चौधरी के इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 91150373 (9 करोड़, 11 लाख, 50 हजार) लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 16 फरवरी 2018 को सोनोटेक म्यूजिक कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। (वीडियो खबर की आखिरी स्लाइड में)

यूपी से लेकर बिहार तक सपना का जलवा

यूपी से लेकर बिहार तक सपना का जलवा

आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी बिहार के मधेपुरा में स्टेज शो करने पहुंची थीं। सपना ने मधेपुरा में घूंघट ओढ़कर ऐसी परफॉर्मेंस दी थी कि कार्यक्रम में धूम मच गई। सपना के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सपना चौधरी ने अपने हिट गाने 'घूंघट की ओट में...' पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समां गूंज उठा। यूपी, दिल्ली और बिहार में सपना चौधरी के काफी चाहने वाले हैं लेकिन यह शायद पहली बार था कि हरियाणा, दिल्ली और यूपी से बाहर सपना चौधरी के डांस ने इतना हल्ला मचाया।

और जब मुश्किलों में घिरीं सपना

और जब मुश्किलों में घिरीं सपना

गौरतलब है कि पिछले दिनों सपना चौधरी उस वक्त मुश्किलों में घिर गईं थी, जब उनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया था। दरअसल सपना को लखनऊ में एक डांस प्रोग्राम में पहुंचना था। बताया जा रहा है कि शो से ठीक पहले किसी बात को लेकर सपना चौधरी और कार्यक्रम के आयोजकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सपना ने शो में जाने से मना कर दिया। हालांकि तब तक कार्यक्रम के टिकट बिक चुके थे और सपना के ना पहुंचने से गुस्साए फैंस ने जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालातों को काबू में किया। पुलिस ने इसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों और सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया। (देखें वीडियो:-)

सियासत में सपना चौधरी

सपना चौधरी को लेकर पिछले दिनों सियासी खबरें भी आईं थी। दरअसल, सपना चौधरी ने दिल्ली में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें लेकर सियासी अटकलें लगने लगीं। इस सियासी मुलाकात पर मची खींचतान के बीच सपना चौधरी ने कहा था कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं। सपना चौधरी के कांग्रेस का प्रचार करने की खबरों पर करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने उन्हें ठुमके लगाने वाली कहा था। इसपर सपना चौधरी ने कहा था ये बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। सपना ने कहा कि वो एक कलाकार हैं और उनका काम मनोरंजन करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+