जब सपना चौधरी को कहना पड़ा, 'हां हूं मैं नाचने वाली'

बिग बॉस-11 इस बार बेहद सुर्खियों में है, और हो भी क्यों ना, इस बार उसमें हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस-11 इस बार बेहद सुर्खियों में है, और हो भी क्यों ना, इस बार उसमें हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी शामिल हैं। हरियाणा-दिल्ली से लेकर वेस्ट यूपी तक लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना जब स्टेज पर होती हैं तो उनके चाहने वालों को पुलिस के लिए भी संभालना मुश्किल होता है। अब सपना बिग बॉस के घर में हैं तो वहां भी वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ताजा मामला मॉडल और अभिनेत्री अर्शी खान से उनके झगड़े का है, जहां सपना चौधरी उनपर बुरी तरह भड़क गईं।

sapna choudhary

Recommended Video

    Bigg Boss 11: Aarshi Khan CALLS Sapna Chaudhary 'NAACHNE WAALI' | FilmiBeat

    दरअसल बुधवार को किसी बात पर अर्शी खान ने कहा कि उनकी शादी तो हितने तेजवानी से ही होगी। इसपर सपना चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि जिनकी असली में नहीं होती, उनके लिए ऐसे नकली शादी ही बेहतर है। सपना के इस तंज पर अर्शी खान ने कहा, 'तो क्या जगह-जगह नाचने वालों की शादी होती है। इंसान कितना भी छुपा ले, जो वो है वो है, असलियत नहीं छुपती।' बस फिर क्या था, सपना चौधरी इस बात पर भड़क गईं।

    'दांत तोड़ दूंगी मैं इसके'

    अर्शी खान को जवाब देते हुए सपना ने कहा, 'हां मैं हूं नाचने वाली, किसी को क्या प्रॉब्लम है, मैं कैबरे डांस नहीं करती, लेकिन स्टेज पर डांस करती हूं।' सपना का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ। उन्हें कहा, 'इसकी (अर्शी खान) की तो मैं ऐसी लूंगी कि फिर दुनिया देखेगी। अबकी बार इसने मुझे नाचने वाली बोला ना तो मैं इसे हॉस्पिटल पहुंचा दूंगी। दांत तोड़ दूंगी मैं इसके।' इसके बाद जाकर कहीं सपना चौधरी शांत हुईं। आपको बता दें कि इससे पहले भी बिग बॉस में सपना और अर्शी खान की लड़ाई हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+