Santokh Singh Chaudhary Profile: पेशे से थे वकील, लगातार दो बार जीता चुनाव

जलांधर सांसद Santokh Singh Chaudhary का शनिवार को निधन हो गया। वो भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया।

punjab

भारत जोड़ो यात्रा अभी पंजाब में है, इस बीच शनिवार को वहां से एक दुखद खबर सामने आई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का तबीयत अचानक से खराब हो गई। इसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक उनको हार्टअटैक आया था। संतोख अभी जलांधर से सांसद थे और वहां की जनता के बीच में उनकी अच्छी पकड़ थी।

निजी जीवन की बात करें तो उनका जन्म 18 जून 1946 को धालीवाल, जलांधर में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा वहां से हासिल करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की। इसके बाद वो राजनीति में आ गए। साल 2014 और 2019 में जब देशभर में पीएम मोदी की लहर थी, तो भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता और पार्टी में खास जगह हासिल की। उन्होंने बतौर कैबिनेट मंत्री भी राज्य सरकार में काम किया था।

सुबह 7 बजे शुरू हुई थी यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में तीसरा दिन है। ये यात्रा शनिवार सुबह 7 बजे लाडोवाल टोल प्लाज से शुरू हुई। जब यात्रा लुधियाना से फगवाड़ा की ओर थी, तो संतोख भी राहुल के साथ कदमताल मिला रहे थे, लेकिन अचानक से उनकी दिल की धड़कन तेज हो गई। उनके सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। राहुल गांधी भी यात्रा को लेकर लगातार उनका अपडेट लेते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ देर में ही उनको मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख
संतोख सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+