संजीव बालियान की अखिलेश यादव की चेतावनी, NPR फॉर्म नहीं भरेंगे तो चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे
नई दिल्ली। पशुपालन, मत्स्य और डेयरी राज्य मंत्री संजीव बालियान ने शनिवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर उनके राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) वाले बयान को लेकर निशाना साधा। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में आयोजित रैली में बोलते हुए संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया।

सीएए विरोधी प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए कहा बालियान ने कहा कि, मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये कौन लोग हैं जो राज्य में हिंसा भड़का रहे हैं। 12-18 वर्ष के बीच के छात्र पथराव कर रहे हैं, मदरसे के छात्र सड़कों पर हैं, विरोध कर रहे हैं और हिंसा फैला रहे हैं। ये कौन लोग हैं जो झूठ फैला रहे हैं और लोगों को धर्म के आधार पर बांट रहे हैं और अफवाह फैला रहे हैं? इतना ही उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि वह राज्य में NPR की अनुमति नहीं देंगे। यह समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं है, जैसा वे चाहते हैं वैसा हो। अखिलेश यादव कहते हैं कि वह एनपीआर फॉर्म नहीं भरेंगे। अगर आप इसे नहीं भरेंगे, तो आपको चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह मोदी और योगी के कानून के नियम है। जो विकार पैदा करने वालों का इलाज करेगा।
केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जेएनयू में जो हुआ, वह छोटी घटना है। ये सब मीडिया ने हाईप दिया। मेरठ विवि में हजारों छात्र हैं। वहां भी कुछ न कुछ होता रहता है, लेकिन इसे लेकर कोई मीडिया सक्रिय नहीं होती। आप जेएनयू को मुद्दा बनना छोड़िए। ये खुद ही खत्म हो जाएगा। बता दें कि, अखिलेश ने कहा था, 'हम संविधान बचाना चाहते हैं लेकिन जिनसे मुकाबला है, वे संविधान को कुछ नहीं समझते। नौजवानों को रोजगार चाहिए या एनपीआर?' उन्होंने कहा, 'बीजेपी के लोग तय नहीं करेंगे कि हम नागरिक हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications