पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू हुए ठगी के शिकार, शराब के नाम पर लगा तगड़ा चूना

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान बहुत सारे लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए हैं, खासतौर पर शराब की डिलीवरी के नाम पर कई लोग झांसे में आए हैं,अब इस ऑनलाइन ठगी में एक बहुत बड़ा नाम जुड़ गया है और वो नाम है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू का, जिनसे शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर ठगी हुई है।

Recommended Video

    Former PM Manmohan Singh के media adviser Sanjay baru ऑनलाइन ठगी के शिकार | वनइंडिया हिंदी
    संजय बारू हुए Online ठगी के शिकार

    संजय बारू हुए Online ठगी के शिकार

    दरअसल राजधानी के हौज खास इलाके में इस वक्त रह रहे संजय बारु 2 जून को शराब की ऑनलाइन डिलेवरी के लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन शराब की दुकान सर्च कर रहे थे, वो ऐसी वेबसाइट खोज रहे थे, जो कि होम डिलेवरी करे, तभी उनकी नजर फेसबुक के एक पेज पर पड़ी, जिसका नाम था La Cave Wine and Sprit, उन्होंने उस फेसबुक पेज पर लिखे फोन नंबर पर कॉल किया और उसके बाद ऑनलाइन शराब का ऑर्डर दे दिया।

    संजय बारू को लगा 24000 का चूना

    संजय बारू को लगा 24000 का चूना

    उनका बिल 24000 का था, उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट के तौर पर फेसबुक पोस्ट पर दिए गए नंबर के बताए बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए, पैसा ट्रांसफर होते ही वो नंबर बंद हो गया, जिस पर आर्डर के लिए बारू ने बात की थी, थोड़ी ही देर में संजय बारू को एहसास हो गया कि वो ऑनलाइन धोखेबाजी के शिकार हो चुके हैं और उन्हें 24000 का चूना लग चुका है, इसके बाद संजय बारू तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे और इस मामले की शिकायत की।

    पकड़ा गया आरोपी आकिब जावेद

    पकड़ा गया आरोपी आकिब जावेद

    जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसने साइबर सेल के साथ मिलकर जांच शुरू की, तो पता चला एक ओला कैब ड्राइवर आकिब जावेद ने, फर्जी नाम पते पर बैंक अकाउंट खुलवा रखा था, उसके साथ काफी लोग जुड़े हुए थे, जो कि इस जालसाजी के काम में उसकी मदद करते थे, इसी ने फर्जी फेसबुक पेज बना रखा था, पुलिस इन्हें पकड़ ना पाए इसलिए आकिब जावेद बहुत सारे राज्यों के SIM कार्ड और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करता था, उसके पास से कई लोगों के क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुए हैं, मूलरूप से आकिब राजस्थान का रहने वाला है, वो फर्जी अकाउंट के जरिए ग्राहकों से पैसे ट्रांसफर कराता था और उसके बाद वो उन अकाउंट से अपने खाते में पैसे डलवा लेता था।

    'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की वजह से थे चर्चा में

    'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की वजह से थे चर्चा में

    गौरतलब है कि पिछले साल संजय बारू का नाम काफी चर्चा में था क्योंकि उन्हीं की लिखी किताब पर 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म बनी थीं, जो कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित थी, फिल्म में लीड रोल अनुपम खेर ने निभाया था, जबकि संजय बारू का रोल अक्षय खन्ना ने प्ले किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+