अगला लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए होगा: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा। आम आदमी पार्टी के लीडरशिप डेवलपमेंट कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार देश में सांप्रदायिक जहर फैला रही है। लिहाजा अगला लोकसभा चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा।

संजय सिंह ने दावा किया है कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकार लगातार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। असम में कांग्रेस की 15 साल तक सरकार रही और अब 7 साल से यहां भाजपा की सरकार है, लेकिन दोनों में से किसी भी पार्टी ने यहां के ज्वलंत मुद्दों पर काम नहीं किया।

sanjay singh

असम में आम आदमी पार्टी पंचायत के चुनाव लड़ने जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि हम यहां पर पंचायत चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वह लोगों के हितों के लिए काम करें। संजय सिंह ने दावा किया कि असम में महंगाई काफी बढ़ गई है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था भारी कर्ज के बोझ तले दबी जा रही है।

संजय सिंह ने हा कि रसोई गस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। जब आप 2024 में वोट देने जाइएगा तो इसे जरूर देखिएगा। सरकार ने कैंसर, टीबी और किडनी से जुड़ी बीमारियों समेत 800 दवाओं को महंगा कर दिया है। यह सरकार लोगों के लिए नहीं बल्कि अडाणी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

आप सांसद ने कहा कि मोदी ने वादा किया था कि वह कालाधन वापस लाएंगे, लोगों के बैंक खाते में 15 लाख रुपए देंगे। लेकिन आजतक किसी के बैंक खाते में एक भी रुपया नहीं आया। लोगों ने दूध और सब्जी से बचाकर जो 1000 और 500 रुपए इकट्ठे किए थे उसे नोटबंदी करके सरकार ने बैंकों में जमा करा लिया। ये लोग घर का भी पैसा उठा ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+