राहुल गांधी की जादू की झप्पी पीएम मोदी के लिए झटका थी: शिवसेना

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को अचानक गले लगाकर जादू की झप्पी देना चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि, जिस तरह से आज मोदी जी को जादू की झप्पी लगाई, ये झप्पी नहीं थी झटका था।' हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इसे गलत करार दिया है।

Shiv Sena

मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद संजय राउत ने कहा कि, ' मुझे लगता है कि पॉलिटिक्स की असली पाठशाला में जा चुके हैं। जिस तरह से आज मोदी जी को जादू की झप्पी लगाई, ये झप्पी नहीं थी झटका था।' आपको बता दें कि, पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोलते-बोलते राहुल गांधी जाकर मोदी से गले मिल आए।

अचानक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस जैस्चर से एक पल के लिए पीएम मोदी भी चकित रह गए। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी भी राहुल गांधी से हाथ मिलाते हुए उन्हें शुभकामना देते हुए दिखे। मोदी से गले मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू होने का मतलब यही होता है।

सदन की कार्यवाही में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पश्चिम बंगाल के बैरेकपुर से एआईटीसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने पीएम पर साधा निशाना, बोले 'आपका सीना बड़ा होगा, दिल भी बड़ा होना चाहिए। गांधी जी का सीना बड़ा नहीं था दिल बहुत बड़ा था।'

दिनेश त्रिवेदी ने अविश्वास प्रस्ताव की तुलना महाभारत से करते हुए कहा, 'ये हमारा धर्म है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लड़ाई लड़े। आप राम के नाम से राज्य करना चाहते थे लेकिन राम खुद राज्य छोड़ कर चले गए। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने इसपर तंज कसते हुए कहा कि यह संसद है, यहां मुन्ना भाई की पप्पी-झप्पी नहीं चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+