'ये काला जादू है...', पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने PM मोदी के छुए पैर तो संजय राउत ने किया ये दावा

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने पैर छुकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने देश में स्वागत किया। इसपर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि भाजपा इसका अनावश्यक प्रचार किया है।

Sanjay Raut On Papua New Guinea PM touching PM Modi feet

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे के के पैर छुकर स्वागत करने पर प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा, ''पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे को लगा होगा कि भारत से कोई बड़ा जादूगर आया है और वह उन्हें जादू सिखाएगा, इसलिए उन्होंने उनका अभिवादन पैर छुकर किया।''

संजय राउत ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पापुआ न्यू गिनी देश के इतिहास को समझने की जरूरत है। ये देश काले जादू से भरा हुआ है। देश में लोग बहुत काला जादू करते हैं। उन्हें लगा कि कोई बड़ा जादूगर भारत से आया है। और वह उन्हें जादू सिखाएगा, इसलिए उन्होंने उसे इस तरह उनका (पीएम मोदी) स्वागत किया और बधाई दी।"

संजय राउत ने कहा कि लोगों को पीएम मोदी का सम्मान करना चाहिए और उनके पैर छूना चाहिए क्योंकि वह एक "बुजुर्ग व्यक्ति" हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ा रही है।

संजय राउत ने कहा, "कोई भी पीएम मोदी के पैर छुए तो अच्छा है क्योंकि वह एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं। हम भी उनसे मिलने के लिए झुकते हैं और नमस्कार करते हैं। हालांकि, बीजेपी जिस तरह से इसके बारे में प्रचार कर रही है, वह अच्छा नहीं है। जब हमारे नेता पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी देश से बाहर जाते थे, लोग उनके पैर भी छूते थे।"

बता दें कि इससे पहले कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी देश की यात्रा पर नहीं गया। पापुआ न्यू गिनी में प्रवासी भारतीयों ने भी पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। उन्हें चीयर करते और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी क्लिक करते देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+