दिल्ली हिंसा को लेकर संजय राउत ने BJP पर उठाए सवाल, श्रीलंका और यूक्रेन में तनाव को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली, 19 मार्च। देश के बड़े शहरों में हिसंक झड़प और दंगों को लेकर शिवसेना ने भाजपा (BJP) पर सवाल खड़े किए हैं। हनुमान जयंती के दिन दिल्ली में हिंसक झपड़ पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि दिल्ली (Delhi) जैसे संघ शासित प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी में दंगे हो रहे हैं। भारत के लिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर मामले को लेकर कहा कि अगर इसी तरह की संप्रदायिक बातें होती रहेंगी तो हम श्रीलंका जैसे संकट की स्थिति पहुंच सकते हैं।

Recommended Video
भारत के कई राज्यों के साथ महाराष्ट्र में समुदायों के बीच तनाव को लेकर शिवसेना के संजय राउत ने मंगलवार को भाजपा को आड़े हाथों लिया। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हुई हिंसा पर राउत ने कहा कि अब दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Elections 2022) शहर में होने वाले हैं। इससे पहले एमसीडी चुनाव की तिथि बढ़ाई गई। इस बीच अब दंगे हो रहे हैं। राउत ने कहा कि ये सबकुछ अब चुनाव को लेकर हो रहा है।
दरअसल, चुनाव आयोग ने दिल्ली में निकाय चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। इससे पहले केंद्र की ओर से तीन नगर निकायों को एक में मिलाने की बात कही थी। संसद में एमसीडी एकीकरण विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र ने मंगलवार को कहा कि जल्द ही एक पर्यवेक्षण अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
राउत ने कहा कि मुंबई मेंस बीजेपी के पास देने के लिए बिजली नहीं है इसलिए लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया जा रहा है। इसी तरह अन्य बड़े शहरों को भी प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। संजय राउत ने आगे कहा कि अगर भाजपा का यही पैटर्न जारी रहता है तो भारत की अर्थव्यवस्था को और भी खराब स्थिति का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के इस दंगों की राजनीति के चलते देश को श्रीलंका और यूक्रेस जैसी आर्थिक तंगी की स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications