'BJP के नए हिंदुत्ववादी नेताओं को नहीं पता, शिवसेना पहली पार्टी जिसने हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ा चुनाव'

मुंबई, 25 जनवरी। शिवसेना नेतात संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना देश की पहली पार्टी है जिसने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के नए हिंदुत्ववादी नेताओं को इतिहास नहीं पता है। इन लोगों की इतिहास की किताब से किसी ने ये पेज फाड़ दिए हैं। लेकिन समय-समय पर हम इन लोगों को इसकी जानकारी देते रहेंगे।

sanjay raut

इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना ही भारतीय जनता पार्टी को उतनी ऊंचाई तक लेकर गई। लेकिन हम सत्ता के लिए हिंदुत्व का प्रयोग नहीं करते हैं। भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है। यही नहीं राउत ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया था तो उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी, ऐसे में अगर हम चाहते तो देश में हमारा प्रधानमंत्री होता लेकिन हमने उसे छोड़ दिया। भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व का इस्तेमाल सत्ता को हासिल करने के लिए करती है।

वहीं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने उद्धव ठाकरे के उस बयान का समर्थन किया है जिसमे उन्होंने कहा था कि भाजपा के साथ शिवेसना ने गठबंधन करके अपने 25 साल बर्बाद किए। जो भी दल भाजपा के साथ गठबंधन करता है भाजपा उसे धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। हमे अपने धर्म पर गर्व करना चाहिए लेकिन दूसरे धर्मों के प्रति नफरत नहीं करनी चाहिए। गौर करने वाली बात है कि रविवार को शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने भाजपा पर हमला किया था और कहा था कि भाजपा के साथ गठबंधन करके हमने 25 साल बेकार कर दिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+