2G मामले पर निरुपम ने राय को दी मुकदमा करने की चेतावनी!
नई दिल्ली। कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने पूर्व कैग विनोद राय को धमकी भरा खत भेजा है। जिसमें कहा गया है कि पूर्व कैग टूजी घोटाले में कांग्रेस को घसीटने के लिए जल्द से जल्द माफी मांगे नहीं उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा वह मानहानि का मुकदमा भी ठोकेंगे।

दरअसल, पूर्व कैग विनोद राय ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम आरोपियों की सूची से हटाने के लिए संजय निरुपम ने उन्हें फोन करके दबाव डाला था। जिसको लेकर संजय निरुपम तिलमिला उठे हैं। अब संजय निरुपम ने इसी संबन्ध में एक पत्र विनोद राय को भेज दिया है।
कांग्रेस नेता ने खत में कहा है कि विनोद राय कांग्रेस से माफी मांगें। नहीं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विनोद राय को इस खत का जवाब पंद्रह दिन के भीतर देने के लिए भी कहा है।












Click it and Unblock the Notifications