100 नेताओं के सोनिया गांधी को पत्र लिखने के संजय झा के दावे पर बोली कांग्रेस, इस मकसद से फैला रहे झूठ

100 नेताओं के सोनिया गांधी को पत्र लिखने के संजय झा के दावे पर बोली कांग्रेस, भाजपा के इशारे पर फैला रहे झूठ

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस संजय झा ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर नेतृत्व में बदलाव और पार्टी के अंदरुनी चुनाव में पारदर्शिता की मांग की है। संजय झा के इस दावे पर कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, वो एक ऐसे खत की बात कर रहे हैं जो कभी किसी ने नहीं लिखा है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि संजय झा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया जा चुका है और वो भाजपा के इशारे पर ये सब कर रहे हैं। इसका मकसद भाजपा-फेसबुक लिंक की खबरों से ध्यान हटाना है।

Recommended Video

    Sanjay Jha के ट्वीट पर भड़की Congress, कहा- BJP के कहने पर संजय कर रहे बयानबाजी | वनइंडिया हिंदी
    सुरजेवाला ने ट्वीट कर कही ये बात

    सुरजेवाला ने ट्वीट कर कही ये बात

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि गलत सूचना फैलाने वाले टीवी चैनलों को आज वॉट्सऐप पर निर्देश आ चुका है कि क्या करना है। आज उनको कांग्रेस नेताओं के ऐसे पत्र पर स्टोरी चलाने को कहा गया है, जो कभी लिखा ही नहीं गया है। ये फेसबुक से भाजपा के लिंक की खबरों से ध्यान हटाने की एक कोशिश है। जिसके पीछे भाजपा का दिमाग काम कर रहा है।

    क्या कहा था संजय झा ने

    क्या कहा था संजय झा ने

    संजय झा ने सोमवार सुबह कहा कि करीब 100 कांग्रेस नेता (जिनमें कई सांसद भी शामिल हैं) पार्टी के आंतरिक हालात से खुश नहीं हैं। इसको लेकर इन नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में पारदर्शी चुनाव की मांग की गई है।

    पार्टी से निकाले जा चुके हैं संजय झा

    पार्टी से निकाले जा चुके हैं संजय झा

    संजय झा कांग्रेस में प्रवक्ता और संगठन में अहम पदों पर रहे हैं। बीते महीने 14 जुलाई को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के खिलाफ काम करने और अनुशासन तोड़ने को लेकर संजय झा के खिलाफ ये कार्रवाई की थी। संजय झा ने राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के बीच खींचतान में सचिन पायलट को अपना समर्थन दिया था। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया। इससे पहले जून में एक लेख लिखने पर उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। संजय झा ने कोरोना के दौरान कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए एक प्रमुख अखबार में एक लेख लिखा था और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी की बात कही थी।

    ये भी पढ़िए- पार्टी की कार्यशैली से खुश नहीं हैं 100 से ज्यादा कांग्रेसी, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी: संजय झा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+