प्यार में बहुत कुछ सहने वाली संजय दत्त की बेटी का नया खुलासा, कहा- हम 7 साल साथ रहे और शादी...
मुंबई,

इंस्टा पर रखा चैट सेशन
दरअसल त्रिशाला दत्त ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के लिए एक चैट सेशन रखा। जिसमें एक यूजर ने उनके सबसे ज्यादा लंबे वक्त चलने वाले रिलेशन के बारे में पूछा। वैसे आमतौर पर कोई भी सेलिब्रेटी इन तरह के सवालों को टाल देता है, लेकिन त्रिशाला ने उस पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है, लेकिन वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात साल तक रिश्ते में रहीं।

एक्स की हो गई शादी
त्रिशाला ने आगे अपनी कहानी शेयर करते हुए लिखा कि हम 7 साल साथ रहे, लेकिन मैं ज्यादा डिटेल में नहीं जाऊंगी, क्योंकि वो रिश्ता अब नहीं रहा। हम दोनों अपनी जिंदगी से अलग-अलग चीजें चाहते थे, इसलिए साथ में मिलकर ये फैसला किया, वो उस वक्त जैसी जिंदगी के लिए तैयार था, जिसके लिए मैं तैयार नहीं थी। दोनों में बहुत गैप था, जो वक्त के साथ सामने आ गया। बाद में दोनों अलग हो गए। अब वो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। फिर भी त्रिशाला उसके लिए अच्छी विश करती हैं। इसके बाद एक दूसरे यूजर ने पूछा कि क्या किसी ने आपको धोखा दिया, जिस पर उन्होंने कहा- 'हां'।

बॉयफ्रेंड को लेकर निकाली थी भड़ास
फरवरी में भी उनके एक फॉलोवर ने एक्स के बारे में पूछा था। उस दौरान उन्होंने लिखा कि मैं कुछ सालों पहले जिस शख्स को डेट कर रही थी, मैं यहां डेटिंग शब्द को कोट करना चाहूंगी, क्योंकि मैं खुद को डेट कर रही थी। मैंने उसको समझाया कि साथ रहना सही रहेगा। मुझे ये याद है कि मैंने कहा था कि मैं तुम्हे एक हफ्ते का वक्त दूंगी, इस बारे में सोचने के लिए। त्रिशाला के मुताबिक वो उन्हें 'कूड़े' यानी फालतू समझता था। उन्हें रोज बुरा लगता था। वो बस रोज यही सोचती थीं कि शायद किसी दिन सब सही हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications