इस रेलवे स्टेशन पर 5 रुपये में मिलेंगे दो पैड, लगाई गई सेनेट्री पैड डिसपेंसर मशीन
Recommended Video

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का रेलवे स्टेशन देश का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है, जहां सेनेट्री पैड डिस्पेंसर लगा है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला रेस्ट रुम के पास सेनेट्री पैड डिस्पेंसर लगाया गया है। सोमवार को इसे लगाने के बाद महज नौ घंटे में 600 से ज्यादा सेनेट्री पैड बिक गए। इस नए साल के दिन लगाया गया। इसका शुभारंभ डीआरएम शोभन चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को सस्ते रेट में सेनेट्री पैड उपलब्ध करना है।

लोकल एनजीओ कर रहा है मदद
इसे लगाने में भोपाल के एक लोकल एनजीओ आरूषी ने काफी मदद की। सेनेट्री पैड डिस्पेंसर को भोपाल रेलवे स्टेशन के पहले प्लेटफॉर्म पर लगाया गया है। इस मशीन में 500 से ज्यादा सेनेट्री रखने की क्षमता है।

भोपाल में लगाई गई है मशीन
500 सेनेट्री खत्म होने के बाद इसमें दोबारा से सेनेट्री भरी जाएंगी, इसके लिए एक महिला कर्मचारी को ट्रेनिंग दी जाएगी। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक नए साल में मशीन को नौ बार भरा गया। मशीन को महिलाओं के वेटिंग रूम के पास लगाया गया है। मशीन में पांच रुपये डालने पर दो सेनेट्री मिलेंगी। मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालना होगा, जिसके बाद डिस्पेंसर से 2 पैड रिलीज होंगे।

महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित किया जाएगा
इस मशीन को रेलवे की महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित किया जाएगा। मशीन के बारे में सुबोध कुलकुर्णी का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर मशीन लगाने का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों को पैड मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि मशीन का शुभांरग होने से पहले भी एक महिला ने पैड के बारे में पूछा। एक महिला यात्री ने इसके लिए धन्यवाद भी दिया।

महिला यात्रियों को देंगे जानकारी
सुबोध का कहना था कि हम कोशिश करेंगे कि ये मशीन स्टिमेटिक तरीके से काम करती रहे और किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए। वहीं कहा गया है कि आने वाले समय में महिलाओं को इसकी जानकारी देने के लिए हम इसके लिए विज्ञापन भी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications