बजरंग पुनिया के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी संगीता फोगाट, देखें, हल्दी रस्म की सारी तस्वीरें

बजरंग पुनिया के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी संगीता फोगाट, देखें, हल्दी रस्म की सारी तस्वीरें

नई दिल्ली: Sangeeta Phogat wedding: द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीत चुके महावीर फोगाट की तीसरी बेटी और महिला रेसलर संगीता फोगाट की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। संगीता फोगाट की शादी भारत के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया के साथ होने जारी है। संगीता और बजरंग पूनिया 25 नवंबर को शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया के जरिए संगीता फोगाट और उनकी रेसलर बहनें गीता फोगाट और बबीता फोगाट शादी के फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें चर्चा में भी हैं। फोगाट बहनों ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए कई मेडल जीते हैं।

Recommended Video

    Sangeeta Phogat shared a series of pictures from her Haldi ceremony | वनइंडिया हिंदी
    हल्दी की तस्वीरों में एक साथ दिखीं फोगाट बहनें एक साथ

    हल्दी की तस्वीरों में एक साथ दिखीं फोगाट बहनें एक साथ

    मंगलवार (24 नवंबर) को संगीता की हल्दी की रस्म हुई। जिसकी तस्वीरें संगीता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हल्दी रस्म की फोटो संगीता फोगाट के साथ-साथ गीता फोगाट ने भी शेयर की है। इन में से एक तस्वीर में सिर्फ फोगाट बहनें साथ दिख रही हैं, जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

    पीले रंग के ड्रेस में दिखीं संगीता फोगाट

    पीले रंग के ड्रेस में दिखीं संगीता फोगाट

    हल्दी पर हर दुल्हन की तरह संगीता ने भी पीले रंग का ड्रेस पहना है। इसके साथ उन्होंने हैवी ईयरिंग्स पहना है। संगीता ने ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार ने हल्दी पर पीले रंग के कपड़े हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ये थीम कलर रखा गया था हल्दी फंक्शन का।

    वायरल हुई संगीता फोगाट की तस्वीरें

    वायरल हुई संगीता फोगाट की तस्वीरें

    सोशल मीडिया पर संगीता फोगाट और उनकी बहनों से जितनी भी तस्वीरें शेयर की हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोगाट बहनों के फैन्स ने शादी के रस्म की तस्वीरों पर रिएक्ट भी किए हैं। सारी तस्वीरों को प्रोफेशनल वेडिंग फोटोग्राफर द्वारा ली गई है।

    संगीता फोगाट भी अपनी शादी में लेंगी आठ फेरे

    संगीता फोगाट भी अपनी शादी में लेंगी आठ फेरे

    बबीता फोगाट की तरह संगीता फोगाट भी अपनी शादी में सात नहीं बल्कि आठ फेरे लेने वाली हैं। अब सवाल आता है कि शादी में ये आठवां फेरा क्यों? असल में शादी में आठवां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाओ के तहत लिया जाएगा। इस परंपरा को बबीता फोगाट ने भी किया था।

    कोरोना काल में नहीं होंगे शादी में ज्यादा मेहमान

    कोरोना काल में नहीं होंगे शादी में ज्यादा मेहमान

    कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए संगीता की शादी में ज्यादा मेहमान नहीं होंगे। शादी में सिर्फ रिश्तेदारों और करीबियों को भी बुलाया गया है। शादी में दोनों परिवार के नजदीकी लोग ही शामिल होंगे।

    जानें संगीता के होने वाले पति बजरंग पूनिया के बारे में?

    जानें संगीता के होने वाले पति बजरंग पूनिया के बारे में?

    बजरंग पूनिया का जन्म 26 फरवरी 1994 को हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। ये एक नामी भारतीय पहलवान हैं। जिन्होंने 2018 के एशियन खेलों में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को एकतरफा मुकाबले में 11-8 से हराया था।

    एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया भारत के 9वें पहलवान हैं। बजरंग ने अपना यह गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया है।

    ओलंपिक 2020 के बाद होने वाली थी संगीता और बजरंग की शादी

    ओलंपिक 2020 के बाद होने वाली थी संगीता और बजरंग की शादी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग पूनिया संगीता से शादी ओलंपिक 2020 के बाद करने वाले थे। लेकिन कोविड-19 की वजह से ओलंपिक खेल टल गए हैं, इसलिए दोनों खिलाड़ियों ने शादी करने का फैसला किया है।

    संगीता के पिता महावीर फोगाट ने बताया है कि दोनों परिवारों के बीच बहुत ही सिम्पल तरीके से शादी होने वाली है। बारात में सिर्फ 20 ही लोग आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+