Lok Sabha Polls 2024: सपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मैनपुरी से चुनावी रण में डिंपल यादव
Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुटा है। इसी कडी में, समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
इसमें खास बात यह रही कि सपा ने मैनपुरी सीट पर चुनावी रण में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उतारा है। सपा, जो इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, वर्तमान में कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत में लगी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 11 सीटों की पेशकश की है, जिसके पास वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एक सीट है।

SP की उम्मीदवारों की पहली सूची
- संभल: शफीकुर्रहमान बर्क
- फिरोजाबाद: अक्षय यादव
- मैनपुर: डिंपल यादव
- एटा: देवेश शाक्य
- बदायूं: धर्मेंद्र यादव
- खीरी: उत्कर्ष वर्मा
- धौरहरा: आनंद भदौरिया
- उन्नाव: अनु टंडन
- लखनऊ: रविदास मेहरोत्रा
- फरुखाबाद: नवल किशोर शाक्य
- अकबरपुर: राजाराम पाल
- बांदा: शिवशंकर सिंह पटेल
- फैजाबाद: अवधेश प्रसाद
- अंबेडकर नगर: लालजी वर्मा
- बस्ती: राम प्रसाद चौधरी
- गोरखपुर: काजल निषाद
80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में मुकाबला बीजेपी और सपा-कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है और वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
क्या था 2019 का चुनावी इतिहास?
पिछले 2019 के चुनावों में, बीजेपी ने लगभग 50 प्रतिशत वोटों के साथ 62 सीटें जीती थीं। वहीं, बसपा ने 10 और सपा ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया था। सपा और बसपा ने पिछला चुनाव एक साथ मिलकर लड़ा था। कांग्रेस ने गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications