देश के 'बादशाह' ने मुल्क को बारूद की ढेर पर खड़ा कर दिया है: आजम खां
लखनऊ। एक बार फिर से यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जहर उगला है। मर्यादा की सारी सीमाओं को पार करते हुए खुले आम आजम ने गुरूवार को प्रदेश की राजधानी में कहा कि देश के 'बादशाह' ने मुल्क को बारूद की ढेर पर ला खड़ा किया है।
मोदी खुद तो दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं, लेकिन उनके मंत्री व पार्टी नेता देश का माहौल खराब कर रहे हैं और प्रधानमंत्री इस पर खामोश हैं। संघी तालिबान (संघ के लोग) समाज में तनाव व आतंक फैला रहे हैं और उधर मोदी दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं, लेकिन उनके पार्टी नेता माहौल खराब कर रहे हैं।
'देश के बादशाह ने मुल्क को बारूद की ढेर पर खड़ा कर दिया'
आजम खान अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे थे जहां उन्होंने यह विवादित बयान दिया। आजम की तरकश वाणी यहीं पर नहीं रूकी बल्कि उन्होंने आगे भी बहुत कुछ कहा।
बच्चे पैदा करने के लिए मर्दानगी की जरूरत है, पैसों की नहीं
आजम ने कहा कि बच्चे पैदा करने के लिए इनाम देने की बात हो रही है। जो लोग ऐसी बात करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि बच्चे पैदा करने के लिए मर्दानगी की जरूरत है, पैसों की नहीं।
यह कोई पहली बार नहीं है जब आजम के मुंह से मोदी के लिए इस तरह के शब्द निकले हैं। इससे पहले भी कई बार वो मोदी और उनके निजी जीवन पर जुबानी हमले कर चुके हैं। देखते हैं इस बार बीजेपी आजम खां के इस बयान पर क्या जवाब देती है।













Click it and Unblock the Notifications