मुलायम सिंह यादव ने दिया है मुस्लिमों को धोखा

mulayam singh yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव स्‍वयं को मुस्लिमों का भगवान कहने से नहीं कतरा रहे हैं। दूसरी ओर सपा के अन्‍य नेता कह रहे हैं कि ऐसे मुसलमान जो सपा को वोट नहीं दे रहे हैं या फिर नहीं देंगे उन्‍हें मुस्लिमाें की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा या फिर माेटे तौर पर कहें तो वह मुसलमान नहीं है। सपा नेता के इस बयान के बाद अब मुस्लिमों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर मुलायम सिंह यादव का असली चेहरा क्‍या है? मुलायम मुसलमानों के हितैषी हैं या फिर वोट बैंकिंग की राजनीति हो रही है...

सपा के कद्दावर नेता और महाराष्‍ट्र ईकाइ्र के अध्‍यक्ष अबू आजमी ने एक विवादित बयान देकर मुलायम को मुस्लिमों का दुश्‍मन बनाने से कतई परहेज नहीं किया है। आजमी ने तो यहां तक कह दिया है कि 'जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा उसका डीएनए टेस्‍ट करवाया जाएगा।' आजमी का यह बयान सुनने के बाद मुसलमान सोच में पड़ गए हैं। अब मुस्लिमों काे एयह लगने लगा है कि भारत में उनके ऊपर वोट डालने का भी दबाव बनाया जा रहा है। हांलाकि आजमी के इस बयान पर कांग्रेस ने उन्‍हें घेरते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है।

इतिहास के पन्‍नों को यदि पलटा जाए तो पता चलता है कि मुलायम सिंह यादव बातें तो मुस्लिमों के पक्ष की करते हैं लेकिन बातों को कभी भी अपनाया नहीं। चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि मुलायम ये बातें सिर्फ वोट पाने के लिए कर रहे हैं। दूसरी ओर सपा के कद्दावर नेता आजम खां अपने बयान में कह चुके हैं कि उत्‍तर प्रदेश का हर मुसलमान सपा को ही वोट दे। ऐसे में एक बार फिर मुस्लिमों के जहन में यह सवाल उठने लगा है कि आख्‍ािर वे किस पर भरोसा करें?

सपा के वरिष्‍ठ सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह यादव ने अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को सदैव धोखा दिया है। बाबरी विध्‍वंस के दौरान मुस्लिमों का समर्थन लूटने के लिए मुलायम ने कार सेवकों पर गोली चलवाई थी और हिंदुओं का बहिष्‍कार किया था। इस घटना के बाद लोग कहने लगे कि जो व्‍यक्ति किसी धर्म और जाति का समर्थन लेने के लिए गोली चलवा सकता है वो भला किसी का क्‍या होगा? मोटे शब्‍दों मे कहा जाए तो मुलायम समेत सपा पार्टी ने अभी तक मुस्लिमों को धोखा देने के अलावा कुछ भी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+