अमीर क्षेत्रीय दलों की सूची में सबसे ऊपर है समाजवादी पार्टी, JDU को 2 सालों में सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी देश की क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे अमीर पार्टी है। ये खुलासा एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट से हुआ है। एडीआर ने साल 2016-17 और 2017-18 के आंकड़े जुटाकर देश के विभिन्न क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति की जानकारी दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एसपी के पास कुल 583.29 करोड़ की संपत्ति है। उसके बाद दक्षिण भारत की पार्टी डीएमके का नंबर आता है।

'समाजवादी पार्टी सबसे अमीर'

'समाजवादी पार्टी सबसे अमीर'

समाजवादी पार्टी के पास क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति का 46 फीसदी है। इसका मतलब है कि देश के सभी क्षेत्रीय दलों के पास मिलाकर कुल संपति है, उसका 46 फीसदी अकले समाजवादी पार्टी के पास है। समाजवादी पार्टी के बाद सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी र डीएमके है। डीएमके के पास कुल 191.64 करोड़ की संपत्ति है। ये सभी क्षेत्रीय दलों की कुल संपंत्ति का 15 फीसदी है। वहीं एआईएडीएमके 189.54 करोड़ की संपत्ति के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है।

अन्य क्षेत्रीय दलों के पास है कितनी संपत्ति?

अन्य क्षेत्रीय दलों के पास है कितनी संपत्ति?

इन तीन पार्टियों के अलावा टीडीपी ऐसी चौथी पार्टी है, जिसके पास 100 करोड़ की संपत्ति है। इन चार पार्टियों के अलावा 8 दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों ने 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई है। इस मामले में आम आदमी पार्टी का नंबर 13वां है। उसने 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का ऐलान किया है। साल 2016-17 में 39 क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी संपत्ति का ऐलान किया था। इनके पास कुल 1,267.81 करोड़ की संपत्ति थी। साल 2017-18 में 41 क्षेत्रीय दलों ने अपनी संपत्ति के बारे में बताया। इनके पास कुल 1,320.06 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

जेडीयू को सबसे ज्यादा फायदा

जेडीयू को सबसे ज्यादा फायदा

इन दो सालो में जेडीयू की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ। जेडीयू की संपत्ति तीन गुना बढ़ी है। जेडीयू की संपत्ति 3.46 करोड़ रुपए से बढ़कर 13.78 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान टीआरएस की संपत्ति 14.49 से बढ़कर 29.04 और जेडीएस की संपत्ति 7.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.44 करोड़ रुपये हो गई। साल 2018 में भी समाजवादी पार्टी सबसे अमीर पार्टी थी। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी की संपत्ति 2016-17 में 571 करोड़ रुपये थी, जो साल 2017-18 में 2.13 फीसदी बढ़कर 583 करोड़ रुपये हो गई।

समाजवादी पार्टी ने खर्च किया सबसे ज्यादा पैसा

समाजवादी पार्टी ने खर्च किया सबसे ज्यादा पैसा

साल 2016-17 में भी समाजवादी पार्टी सबसे अमीर पार्टी थी। इस दौरान पार्टी ने 82.76 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि इसी दौरान पार्टी ने 147.10 करोड़ रुपए खर्च भी कर दिए। गौरतलब है कि साल 2016-17 में कमाई से ज्यादा खर्च इसलिए हुआ क्योंकि उसी दौरान यूपी के विधानसभा चुनाव हुए थे। पार्टी को इन चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+