आजम खान ने मोदी को बोला झूठा, सीएम योगी को कहा अनपढ़, जताई PM बनने की इच्छा

बाराबंकी। सपा के कद्दवार नेता आजम खान ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए अपने लिए एक बड़ी बात कही है। शनिवार को सपा के दिवंगत नेता इजहार हुसैन के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे आजम खान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है, उसका झूठ सबके सामने आ चुका है और बहुत जल्द जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

आजम ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

आजम ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

आजम खान ने कहा कि पीएम मोदी ने बोला था कि वो हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, वो दे नहीं पाए, महंगाई लगातार बढ़ रही है इस पर सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है, पिछले चार सालों में रिकॉर्ड तोड़ काला धन देश से बाहर गया है और सरकार कुछ नहीं कर पाई, हर जगह मोदी फेल हैं, वो केवल झूठ बोलते हैं।

मैं भी बनना चाहता हूं प्रधानमंत्री: आजम खान

मैं भी बनना चाहता हूं प्रधानमंत्री: आजम खान

आजम खान के तरकश के तीर संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी चले, उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख लोगों को भ्रमित न करें उन्हें गंगा सफाई, बीफ एक्सपोर्ट, महंगाई, गोरखपुर में मर रहे बच्चों के बारे में बोलना चाहिए ना कि धर्म की आड़ लेकर जोड़ने-तोड़ने की बात करनी चाहिए, बेहद शर्मनाक बातें उन्होंने विश्व हिंदू सम्मलेन में कही हैं, उनकी बातें उनकी छिपी हुई पीएम बनने की ख्वाहिश को उजागर करती हैं। गौरतलब है कि मोहन भागवत ने शिकागो सम्मलेन में कहा था कि हिंदू किसी का विरोध नहीं कर सकते, लेकिन कुछ लोग हिंदुओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसके लिए लोगों को तैयार रहना होगा। हमारी पार्टी से अभी किसी का नाम प्रधानमंत्री के पद के लिए आगे नहीं किया गया है, अगर आप लोग कहेंगे तो मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम का भी ऐलान करवा दूंगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ अनपढ़ हैं: आजम खान

सीएम योगी आदित्यनाथ अनपढ़ हैं: आजम खान

आजम खान ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बक्शा नहीं, उन्होंने तो सीएम को अनपढ़ बता दिया, आजम खान ने सीएम योगी के लिए ये शब्द इसलिए कहा क्योंकि वो उनके उस बयान पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को औरंगजेब बताते हुए कहा था कि जो अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ वह और किसी का क्या होगा।

शिवपाल यादव के लिए भी कही बड़ी बात

शिवपाल यादव के लिए भी कही बड़ी बात

शिवपाल यादव के लिए भी आजम खान ने कहा कि जिस पार्टी को आपने अपनी पूरी जिंदगी दी है, उसे बीच में यूं छोड़कर नहीं जाना चाहिए, अगर किसी मुद्दे पर आपकी नाराजगी है तो हमेशा उसे मिल-बांटकर सुलझा लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+