'सराहनीय है सर्वसम्मति', कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आतंकवाद और गाजा पर BRICS के कड़े रुख की तारीफ

Salman Khurshid: नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के बाद जारी नई दिल्ली घोषणा को लेकर पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने BRICS के संयुक्त बयान को व्यापक और अच्छी तरह तैयार किया गया बताया। खुर्शीद ने कहा कि कई ऐसे मुद्दे थे, जिन पर सदस्य देशों के बीच मतभेद और तनाव की स्थिति थी, लेकिन इसके बावजूद सभी देश एक साझा बयान पर सहमत हुए।

उन्होंने आतंकवाद, पहलगाम हमले, सीमा पार आतंकवाद, गाजा में युद्धविराम, इजरायल-फिलिस्तीन के दो-राष्ट्र समाधान और बिना UN समर्थन लगाए जाने वाले एकतरफा प्रतिबंधों का जिक्र किया। उन्होंने परमाणु ठिकानों की सुरक्षा और महिलाओं, शांति व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी घोषणा का अहम हिस्सा बताया।

Salman Khurshid

'संयुक्त बयान का स्वागत करना चाहिए'

सलमान खुर्शीद ने कहा कि BRICS की नई दिल्ली घोषणा का स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह काफी व्यापक और अच्छी तरह तैयार किया गया बयान है। कई बेहद विवादित और टकराव वाले मुद्दे सामने आने के बावजूद सभी देशों ने एक सहमति वाले बयान को स्वीकार किया है। हमें इसका स्वागत करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि संयुक्त बयान में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें सकारात्मक नजर से देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की टैरिफ नीतियों के खिलाफ एकजुट हुआ BRICS, एकतरफा टैरिफ के खिलाफ दी चेतावनी

पहलगाम और सीमा पार आतंकवाद पर स्पष्ट रुख

खुर्शीद ने आतंकवाद से जुड़े हिस्से को खास तौर पर महत्वपूर्ण बताया। उनके मुताबिक BRICS देशों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना की निंदा की है। इसके साथ ही सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भी स्पष्ट रुख रखा गया है।

उन्होंने कहा, "आतंकवाद पर स्पष्ट बयान है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना और सीमा पार आतंकवाद की निंदा की गई है। साथ ही आतंकवाद मुक्त दुनिया की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही गई है।"

गाजा को लेकर भी जताई संतुष्टि

पूर्व विदेश मंत्री ने गाजा के मुद्दे पर BRICS के रुख को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि घोषणा में सभी पक्षों से गाजा में युद्धविराम बनाए रखने की अपील की गई है। इसके अलावा इजरायल और लेबनान से जुड़े मुद्दे पर सैनिकों की वापसी की बात भी कही गई है।

इजरायल-फिलिस्तीन के बीच दो-राष्ट्र समाधान के समर्थन को खुर्शीद ने महत्वपूर्ण बताया। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे इजरायल तुरंत अपने सैनिक वापस बुला लेगा, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण देशों का समर्थन और दबाव निश्चित तौर पर असर डाल सकता है। उनके मुताबिक, "इन मुद्दों पर जिस स्पष्टता और प्रतिबद्धता के साथ बात रखी गई है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।"

बिना UN समर्थन वाले प्रतिबंधों पर भी बात

खुर्शीद ने उन एकतरफा प्रतिबंधों और पाबंदियों का भी स्वागत किया, जो कई बार UN के समर्थन के बिना लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त घोषणा में ऐसे कदमों को लेकर रुख सामने आना भी महत्वपूर्ण है।

परमाणु ठिकानों पर हमले को लेकर चिंता

BRICS घोषणा में नागरिकों, जरूरी बुनियादी ढांचे और IAEA की निगरानी वाले शांतिपूर्ण परमाणु ठिकानों पर जानबूझकर किए जाने वाले हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। इस पर खुर्शीद ने कहा कि संघर्ष के दौरान यह बेहद संवेदनशील और मुश्किल मुद्दा है। उन्होंने BRICS के रुख की तारीफ करते हुए कहा, "यह बहुत दूर की सोच वाला और सही कदम है। BRICS सदस्यों ने इस मामले पर बेहद स्पष्ट और आगे की सोच वाला रुख अपनाया है।"

महिलाओं और परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्रों का जिक्र

BRICS ने UN के Women, Peace and Security एजेंडे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है। इसके अलावा परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्रों के समर्थन और उनकी स्थापना की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही गई है।

'पूरी घोषणा को समझने में समय लगेगा'

जब खुर्शीद से पूछा गया कि क्या BRICS सम्मेलन में कोई अहम मुद्दा छूट गया, तो उन्होंने कहा कि संयुक्त घोषणा काफी विस्तृत है और इसका पूरी तरह विश्लेषण करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि बारीकी से अध्ययन करने पर कोई व्यक्ति ऐसा मुद्दा खोज सकता है जिसे और मजबूती से शामिल किया जा सकता था। हालांकि, कुल मिलाकर उन्होंने घोषणा को संतोषजनक बताया।

खुर्शीद के मुताबिक, इस बयान में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को सकारात्मक और आगे की सोच के साथ शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा BRICS के लिए उपयोगी साबित होगी और आने वाले समय में इसे याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: चीन ने सीमा विवाद पर फिर चली चाल? जिनपिंग-मोदी मुलाकात के बाद बयान में बड़ा फर्क, समझिए ड्रैगन का नया स्टैंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+