VIDEO: रिलीज हुआ सलमान खान की 'राधे' का ट्रेलर, देखें 'मोस्ट वॉन्टेड भाई' की धमाकेदार एंट्री

मुंबई, अप्रैल 22: बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ट्रेलर आज दोपहर रिलीज कर दिया गया। राधे का ट्रेलर बहुत धमाकेदार है और सलमान खान का अंदाज काफी प्रभावित करने वाला है। ट्रेलर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 51 सेकेंड का ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, दमदार डायलॉग्स, फुल एंटरटेनमेंट मे भरा पड़ा है।

यह फ‍िल्‍म इस साल ईद के मौके पर आ रही है

यह फ‍िल्‍म इस साल ईद के मौके पर आ रही है

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फ‍िल्‍म साल 2020 में ईद के मौके पर आनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते ना तो यह फ‍िल्‍म पूरी हो सकी और ना ही रिलीज हो सकी। अब यह फ‍िल्‍म इस साल ईद के मौके पर आ रही है। इस फ‍िल्‍म में रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी भी लीड किरदारों में नजर आएंगे। वहीं रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी इस फ‍िल्‍म में लीड रोल निभाएंगे।

ये है फिल्म की स्टोरी थीम

ये है फिल्म की स्टोरी थीम

इस फ‍िल्‍म में सलमान खान एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में होंगे वहीं विलेन बने रणदीप हुड्डा गोवा के हिंसक और सनकी स्वभाव वाले ड्रग माफिया का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। इससे पहले सलमान खान ने बैक टू बैक फिल्म से रिलेटेड पोस्ट शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म के ट्रेलर को लेकर अनाउंसमेंट किया था। इस फिल्म में सलमान खान की पिछली हिट फिल्मों के कई कलाकारों को शामिल किया गया है। वांटेड, भारत के कुछ सीन, वांटेड में सलमान खान का लुक भी हूबहू कैरी किया गया है।

देखें फिल्म का धांसू ट्रेलर

देखें फिल्म का धांसू ट्रेलर

ट्रेलर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। फिल्म 13 मई को एक मल्टीफॉर्मेट और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी रिलीज होगी। जी स्टूडियोज ने फिल्म की रिलीज के लिए एक साथ बहु-स्तरीय रणनीति तैयार की है। फिल्म अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन किया जाएगा। वहीं फिल्म को जी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। दर्शक फिल्म को ज़ी5 की 'पे-पर-व्यू' सर्विस ZEEPlex पर देख सकते हैं।

फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+