सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया 'सारे जहां से अच्छा...', स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के बीच आज देशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। हर सार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से तिरंगा फहराकर देश को स्वतंत्रता दिवस के 74वें वर्षगांठ की बधाई दी। ऐसे मौके पर बॉलीवुड पीछे रहे ऐसा कभी हो सकता है क्या? स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अलग-अलग अंदाज में देश के बधाई दी वहीं, फिल्म इंड्रस्टी के 'दबंग' एक्टर सलमान खान 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा' गाना गाते नजर आए।

सलमान खान ने ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

सलमान खान ने ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्टर सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा' गाना गाते नजर आए। वीडियो सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। सोशल मीडिया पर अब सलमान के इस वीडियो पर कई यूजर्सी की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है, कुछ ही घंटे में सलमान के वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

ट्रैक्टर चलाते नजर आए थे सलमान

ट्रैक्टर चलाते नजर आए थे सलमान

बता दें कि सलमान खान अब एक्टिंग के अलवा सिंगिंग में भी हाथ आजमाते नजर आते हैं, कई फिल्मों में वह खुद पर फिल्माए गानों को भी अपनी आवाज दे चुके हैं। कोरोना वायरस संकट में उन्होंने काफी समय अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर बिताए। इस बीच वह अपने रोजमर्रा के वीडियो साझा करते थे जिसमें उन्हें गाना गाते और ट्रैक्टर चलाते देखा जा सकता है।

फार्महाउस पर रहते हुए गाए 2 गाने

फार्महाउस पर रहते हुए गाए 2 गाने

इसके अलावा सलमान की एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें वह खेत में काम करने के बाद सुस्ताने के लिए बैठे थे। फार्महाउस पर रहते हुए भी सलमान ने अपनी आवाज में गाए 'तेरे बिना' नाम के एक गाने को रिलीज किया, इस गाने में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आई थीं। इसके अलावा उनका एक और गाना भाई-भाई भी सामने आया था। इस गाने को भी सलमान खान ने अपनी आवाज दी है।

लोगों को पसंद आया सलमान का ये अंदाज

लोगों को पसंद आया सलमान का ये अंदाज

अब सलमान ने अपनी आवाज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा' गाना गाकर अपने फैंस का दिल जीत लिया। सलमान के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं वहीं, कई यूजर्स ने अपने हीरो के इस गाने पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी दी है। सलमान खान के इस अंदाज में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये खास वीडियो, खूब हो रही तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+