कारोबारी जफर सरजेवाला ने कहा कि सलमान को मोदी के करीब होने की सजा मिली है
मुंबई। आज एक बार फिर से सलमान खान कोर्ट परिसर में हैं, उन्हें बेल होगी या जेल फैसला थोड़ी ही देर में हो जायेगा लेकिन इससे कोसों दूर एबीपी न्यूज से बात करते हुए देश के जाने-माने कारोबारी जफर सरजेवाला ने कहा कि सलमान खान को पीएम मोदी के करीब होने की सजा मिल रही है।
पिछली सरकार ने जानबूझकर ऐसी धाराएं लगायी ताकि सलमान खान को अपराधी बनाया जा सके। जफर ने कहा कि सलमान खान को मुसलमान और स्टार होने की सजा मिल रही है।
गौरतलब है कि जफर सरजेवाला देश के बड़े कारोबारी और पीएम मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। मालूम हो कि बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन केस मामले में पांच साल की सजा हुई है और हाईकोर्ट से उन्हें दो दिन की बेल मिली थी जिस पर आज हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है।
सलमान खान केस के बारे में हर खबर पढिये हमारे फिल्मीबीट पोर्ट्ल में..













Click it and Unblock the Notifications