#BlackbuckCase: सजा के एलान के बाद कोर्टरूम में रो पड़ीं अलवीरा-अर्पिता,सलमान की आंखें भी नम
Recommended Video

जोधपुर। 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। जोधपुर की स्पेशल कोर्ट ने सलमान को 5 साल जेल की सजा सुनाई है। जोधपुर कोर्ट में जज देव कुमार खत्री ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए उन्हें 5 साल जेल की सजा और 10 हजार रूपए का जुर्माने के सजा सुनाई। इस सजा के एलान के बाद सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता कोर्ट में रो पड़ीं।

रो पड़े सलमान खान
कोर्टरूम में जज ने जैसे ही सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई उनकी बहनें रो पड़ीं। हर मुश्किल वक्त में सलमान के साथ खड़ी रहने वाली बहन अलवीरा और अर्पिता मुंबई से उनके साथ आईं थी। सलमान के खिलाफ आए इस फैसले और 5 साल की सजा के एलान ने उन्हें झकझोर दिया।

कोर्टरूम में रो पड़ीं बहनें
बड़ी बहन अलवीरा सलमान के रीगल प्रोसेस को देखती हैं। भाई से बेहद करीब दोनों बहनों के चेहरे पर मायूसी साफ-साफ दिखाई दे रही थीं। अलवीरा सलमान के हर अहम दिन पर उनके साथ रहती हैं। वहीं मामले की सुनवाई से पहले अर्पिता और कैटरीना सलमान के लिए दुआ मांगने सिद्धविनायक भी गई थीं।

सलमान को सजा, बाकी हुए बरी
गौरतलब है कि कोर्ट ने सलमान को वन्य जीवन संरक्षण की धारा 9/11 के तहत दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई, जबकि बाकी के सहआरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अब सलमान को जमानत लेने के लिए सेंशन कोर्ट जाना होगा। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में एक से दो दिन का वक्त लग सकता है और सलमान को एक-दो दिन जेल की हवा खानी पड़ सकती है। हालांकि सलमान के वकील पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें आज ही जमानत मिल जाए
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications