सलमान खान को हो सकती है 6 साल की जेल, 5 अप्रैल को आएगा काला हिरण केस में फैसला
Recommended Video

नई दिल्ली। काला हिरण केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की किस्मत अब 5 अप्रैल को आएगा। जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में चल रही इस केस की आज सुनवाई पूरी हो गई जिसके बाद जज के फैसले को सुरक्षित रखते हुए बताया कि इसे 5 अप्रैल को सुनाया जाएगा। बता दें कि इस केस में अभिनेता सलमान खान के साथ साथ सैफ अली खान, सोनाली, तब्बू और नीलम भी आरोपी हैं।

ये है पूरा मामला
बता दें कि अभिनेता सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की जोधपुर में शूटिंग के दौरान एक काले हिरणों का शिकार किया था। इस मामले में सलमान खान को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। ये मामला साल 1998 का है। इस मामले में सलमान खान के खिलाफ कुल 4 केस दर्ज हुए थे जिनमें से 3 केस में सलमान बरी हो चुके हैं।
ये काला हिरण केस में सलमान खान के खिलाफ चौथा और आखिरी केस है। मिली जानकारी के मुताबिक अगर सलमान खान को इस केस में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें अधिकतम 6 साल की सजा सुनाई जा सकती है। सलमान खान के साथ अन्य आरोपियों को भी सजा सुनाई जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications