'घर में बंद कर दिया पापा ने...', साक्षी ने दोस्त नीतू से कही थी ये बात, सामने आई चैट तो मां ने तोड़ी चुप्पी
Sakshi Murder Case Update: साक्षी के एक इंस्टाग्राम चैट से खुलासा हुआ है कि उसके माता-पिता ने उसे घर में बंद कर दिया था। साक्षी ने 6 मई को ये बात अपनी दोस्त नीतू से इंस्टाग्राम पर मैसेज में कही थी।

Sakshi Murder Case Instagram chat: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी की हुई हत्या केस में कई खुलासे हो रहे हैं। साक्षी का अब एक उनकी दोस्त नीतू के साथ किया गया इंस्टाग्राम चैट वायरल हो रहा है। जिसमें साक्षी अपनी दोस्त नीतू से कह रही है कि उसके 'मम्मी-पापा ने उसे कमरे में बंद कर दिया है।'
साक्षी नीतू के इस इंस्टाग्राम चैट्स में आरोपी मो.साहिल खान और साक्षी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण का भी जिक्र है। ये वही प्रवीण है, जिसके नाम का टैटू साक्षी के हाथ पर था। प्रवीण यूपी जौनपुर का रहने वाला है।
इस चैट में कई हैरान कर देने वाली बातों का खुलासा हुआ है। ये इंस्टाग्राम चैट्स 6 अप्रैल से 6 मई 2023 की है। 6 अप्रैल को साक्षी ने इंस्टा पर साहिल को 'Hi' लिखा। फिर 14 अप्रैल की रात 2 बजे प्रवीण ने साक्षी को 'Hi' लिखा और साथ में कहा कि ''बात करनी है..."। इन दोनों मैसेज का स्क्रीनशॉट साक्षी ने नीतू को भेजा था।
एक अन्य इंस्टाग्राम चैट 6 मई 2023 की है, जो नीतू और साक्षी के बीच की है। दोनों में बात हुई....?
- नीतू: ''साक्षी यार कहां है तू, बात नहीं करेगी मुझसे...?
-साक्षी: 'यार, मम्मी-पापा ने बंद करके रखा है घर में। फोन भी नहीं देते, मैं क्या करूं, भाग जाऊंगी'
अब इस चैट के सामने आने के बाद पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या साक्षी के माता-पिता को साहिल खान के बारे में पहले से पता था।
हालांकि नीतू और साक्षी के चैट्स वायरल होने के बाद साक्षी की मां ने मीडिया से कहा है कि वो साहिल के बारे में नहीं जानती थी। लेकिन बेटी के मुंह से उसका नाम सुना था।
साक्षी के माता-पिता ने 29 मई को भी मीडिया को दिए बयान में कहा था कि वो साहिल के बारे में नहीं जानते थे।
हालांकि साक्षी के पिता ने पुलिस को दी प्राथमिकी में कहा है कि उनकी बेटी अक्सर उनके सामने साहिल का जिक्र करती थी। हालांकि, वह हमेशा इस बात पर जोर देते थे कि वह इतनी कम उम्र में अपनी शिक्षा पर ध्यान दें।
Recommended Video

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी के पिता ने कहा, "मेरी बेटी अक्सर हमारे सामने साहिल का जिक्र करती थी, लेकिन हम उसे कहते थे कि वह अभी भी छोटी है और उसकी प्राथमिकता शिक्षा होनी चाहिए।"
पिता ने कहा कि जब भी वे उसे (साक्षी) समझाने की कोशिश करते थे वह नाराज हो जाती थी और अपनी सहेली नीतू के पास चली जाती थी।
इधर 01 जून क को दिल्ली रोहिणी अदालत ने आरोपी साहिल की पुलिस रिमांड तीन दिन के लिए और बढ़ा दी है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा कारणों से, साहिल को नियमित अदालत के बजाय प्रारंभिक अदालत में पेश किया गया। हमारे अनुरोध पर विचार करते हुए, अदालत ने उसकी पुलिस हिरासत शनिवार (03 जून) तक बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications