Sakshi Murder: साक्षी के पेट से लटक रही थीं आंतें, टूटी हड्डियां, ऑटोप्सी रिपोर्ट में दिखी साहिल की क्रूरता!

Sakshi Murder Case: नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई 2023 को साहिल नाम के एक 20 वर्षीय व्यक्ति ने साक्षी की कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी थी और उसके सिर को एक बड़े पत्थर से कुचल दिया था।

Sakshi Murder Case autopsy Report

Sakshi Murder Case autopsy Report: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई 2023 को मारी गई 16 वर्षीय लड़की साक्षी की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आई है। साक्षी के कथित प्रेमी मो. साहिल खान ने साक्षी की चाकुओं और पत्थरों से मारकर हत्या कर दी थी। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था, जो हैरान कर देने वाला था।

नाबालिग लड़की साक्षी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि साहिल द्वारा 16 बार चाकू मारे जाने के बाद उसके आंतरिक अंग और आंत पेट से बाहर लटक रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को अस्पताल से 16-17 पेज की एक रिपोर्ट मिली है, जिसमें हत्या का खौफनाक ब्योरा दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ है कि साहिल के हमले इतने गंभीर और क्रूर थे कि पीड़ित के आंत सहित आंतरिक अंग भी पेट से बाहर लटक रहे थे। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी साहिल ने उसे कई बार चाकू मारा और उसके सिर को पत्थर से कुचला था।

पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान इस बात की पुष्टि करते हैं। साहिल का हमला कितना क्रूर था। साक्षी के सिर की भी हड्डियां टूटी हुई थीं। सूत्रों ने कहा कि पीड़िता के शरीर पर चाकुओं के 16 घावों में से सबसे अधिक घाव कंधे से लेकर कूल्हे तक के अंग में मिले हैं।

शरीर में कई हड्डियां टूटी मिली...

साथ ही उसके शरीर में कई हड्डियां टूटी हुई हालत में पाई गई हैं, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक आरोपी साहिल द्वारा पीड़िता के शरीर पर उसके मरने के बाद भी वार किए गए थे।।

इस बीच पुलिस ने मौका-ए-वारदात से चाकू और जूते बरामद कर लिए हैं, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने 29 मई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने कहा कि 1 जून को पुलिस ने शाहबाद डेयरी इलाके में आरोपी द्वारा कथित तौर पर नाबालिग को मारने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया था।

साक्षी हत्याकांड: सीसीटीवी वीडियो में क्या दिखा?

घटना के सीसीटीवी फुटेज में साहिल को कथित तौर पर लड़की पर चाकू से कई बार वार करते हुए देखा जा सकता है। जब वह जमीन पर गिर गई तब भी साहिल उसे चाकू मारना जारी रखता है। उसने उसे लात मारी और फिर पास में पड़ी एक कंक्रीट की पटिया ले ली और उसके सिर पर वार किया।

सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि जब साहिल साक्षी पर हमला कर रहा तो आसपास लोग आ-जा रहे थे, कुछ लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। पुलिस के अनुसार, साक्षी और साहिल रिश्ते में थे। लेकिन 28 मई की रात उनका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि उसने मामले में शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+