पढ़ें मुस्लिम महिलाओं के बारे में साक्षी महाराज का 'हेट स्पीच'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे कोहराम मच गया है। साक्षी महाराज ने कहा है कि इस्लाम धर्म में महिलाओं की इज्जत जूती कर तरह है। साक्षी महाराज ने कहा है कि इस मामले में अदालत को दखल देना चाहिए। आपको बता दें कि साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद है और उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में ही एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया।
साक्षी महाराज के विवादित बयान: खुद को बताया सच्चा मुस्लिम और पैगंबर को महान योगी

साक्षी महराज ने कहा कि हर मामलों में हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आदलत सिर्फ हिंदुओं के मामले में दखल देती है अब उसे इस्लाम के मामलों में भी दखल देना चाहिए। महाराष्ट्र में पड़े रहे सूखे पर हाल ही में शंकराचार्य की तरफ से दिए बयान पर भी साक्षी महाराज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के बयान को देश में विघटन फैलाने वाला है। साक्षी महाराज ने शंकराचार्य पर कांग्रेसी मानसिकता से ग्रसित होने का आरोप लगाया।
Disclaimer: वनइंडिया ऐसे बयानों का जरा सा भी समर्थन नहीं करता है। सिर्फ एक खबर के तौर पर बेबासाइट में इसे जगह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications