Video: सैफ अली खान के इस गाने से सारा अली खान को होती है शर्मिंदगी, जानिए सॉन्ग में क्या है 'गंदा'
मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। सारा अपने पिता यानी सैफ अली खान के साथ फिल्म निर्देशक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर पहुंची थी। यहां फैंस ने सैफ और सारा के बीच खूबसूरत रिश्ते को देखा साथ ही अपने सेलेब्स के बारे में कुछ नया जानने को मिला। शो के दौरान सारा अली खान ने बताया कि वह अपने पिता द्वारा फिल्माए गए फेमस 'रैट सॉन्ग' को लेकर बहुत शर्मिंदा महसूस करती हैं।

सारा ने बताया सैफ की गंदी फिल्म का नाम
यह सुनकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे की आखिर सैफ अली खान के उस गाने में ऐसा क्या था जिसे लेकर सारा अली खान असहज महसूस करती हैं। शो में सारा ने खुद इसका जवाब दिया है। दरअसल, साल 2018 में करण जोहर ने अपने शो में सारा अली खान और सैफ अली खान से एक रैपिट फायर राउंड खेला था। इसमें करण ने सारा से पूछा कि सैफ की सबसे शर्मिंदा करने वाली फिल्म कौन सी थी? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें फिल्म तो याद नहीं है लेकिन एक गाना जरूरू है।

पिता के इस गाने से सारा को है दिक्कत
सारा ने कहा, 'मुझे फिल्म का नाम नहीं पता लेकिन गाने का नाम रैट सॉन्ग है।' गाने का नाम सुनते ही सैफ अली खान ने फिल्म का नाम बताया 'यार गद्दार', गाने के बोल थे 'मेरा चूहा काटेगा, कहां है तेरी बिल्ली।' यह फिल्म साल 1994 में आई थी और इसमें अभिनेत्री सोमी अली और मिथुन चक्रवर्ती भी थे। सैफ ने बताया कि रैट सॉन्ग दोहरे अर्थ (डबल मीनिंग) वाला गाना था। सैफ से गाने के बोल सुन करण जौहर का मुंह खुला रह गया था और सारा अली खान ने 'यक' कहा था।

गाने को लेकर सैफ ने कही थी ये बात
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सैफ अली खान के फिल्म 'यार गद्दार' के 'रैट सॉन्ग' को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले साल 2017 में भी सैफ अली खान ने गाने का जिक्र करते हुए बताया था कि गाने के बोल थे मेरा चूहा तुमको काटेगा, इस सीन में मुझे चूहा अपनी पैंट से निकालना था। सैफ ने यह भी बताया कि गाने का आईडिया उनका नहीं था। बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार माता-पिता बने हैं।
यह भी पढ़ें: मां अमृता संग अजमेर शरीफ पहुंचीं सारा अली खान, फोटो शेयर कर लिखा- 'जुम्मा मुबारक'












Click it and Unblock the Notifications