मां अमृता संग अजमेर शरीफ पहुंचीं सारा अली खान, फोटो शेयर कर लिखा- 'जुम्मा मुबारक'

नई दिल्ली। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें पोस्ट करती हैं। हाल ही में सारा ने अपनी राजस्थान ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। सारा मां अमृता सिंह संग शुक्रवार को राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं। सारा अली खान ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर दरगाह की फोटोज शेयर करते हुए फैंस को जुम्मे की मुबारकबाद दी है। इसके अलावा सारा ने जयपुर की कई ऐतिहासिक जगहों की फोटो भी शेयर की।

दरगाह पहुंच कर टेका माथा

दरगाह पहुंच कर टेका माथा

सारा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फोटोज में सारा ग्रीन कुर्ता में नजर आ रही हैं, जिस पर व्हाइट एंड पिंक लखनवी चिकनकरी वर्क किया गया है। वहीं, अमृता सिंह ग्रीन आउटफिट पहने हुए दिख रही हैं। दोनों ने मास्क पहन रखा है। सारा ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जुम्मा मुबारक।' इसके बाद सारा अपनी मां के साथ जयपुर पहुंची।

जयपुुर भी घूमने पहुंची सारा

जयपुुर भी घूमने पहुंची सारा

सारा ने इंस्टाग्राम पर जयपुर के हवा महल की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही सारा ने आमेर के फेमस किले की भी तस्वीर शेयर की है। जिस पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को सारा अली खान को करीना कपूर और सैफ अली खान के घर गिफ्ट ले जाते हुए भी देखा गया था। उनके हाथों में कई बैग्स थे। जिससे साफ पता चलता है कि, वे नन्हे मेहमान के लिए तोहफे लेकर आई थीं।

शेयर की आमेर फोर्ट की फोटो

शेयर की आमेर फोर्ट की फोटो

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही सारा अली खान डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ काम करती दिखाई देंगी। इससे पहले वे डेविड धवन की फिल्म कुली नं 1 के रीमेक में नजर आई थीं। जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+