भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बाइक रैली, घोषणा पत्र में दिखी बड़ी चूक

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोगों से संपर्क साधने के लिए बाइक रैली निकाली। इस दौरान उनकी बाइक रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के चाईबासा में अपनी रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस को दो मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए पहला बोफोर्स और दूसरा भोपाल गैस त्रासदी। लेकिन साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ने भोपाल के लिए जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है उसमे गैस पीड़ितों का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

sadhvi

गैस त्रासदी का जिक्र नहीं

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल शहर के लिए चार पेज का घोषणा पत्र जारी किया है जिसमे उन्होंने दिग्विजय सरकार के बारे में भी विस्तार से लिखा है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 15 वर्षों से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, लेकिन साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चार में से एक पेज दिग्विजय सरकार की नाकामियों को बताने में खर्च किया है। एक पेज में शिवराज सिंह सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया है, साथ ही भोपाल में नई ट्रेंनें, विमान, यूनिवर्सिटी सहति कई उद्योग का जिक्र किया है। लेकिन जिस भोपाल गैस त्रासदी में 20000 लोगों की जान चली गई और इसकी वजह से 5.74 लाख लोगों का जिक्र किया गया है उसके बारे में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कुछ भी नहीं कहा है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

बुलेट पर बैठकर किया रोड शो

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र का नाम दिया है। साध्वी ने बुलेट पर बैठकर भोपाल की सड़क पर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वह अपने भाषण में कहा कि उनके उपर कथित रूप से बहुत अत्याचार हुए, जिसकी वजह से वह चल नहीं पाती हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आप बुलेट पर कैसे बैठ गईं तो उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए नया प्रयोग है, मेरी कोशिश है कि मैं अपने वोटरों तक पहुंचकर उनके सामने अपनी बात रखूं। साध्वी ने कहा कि मैं भी नया प्रयोग कर रही हूं देखती हूं कि कहां तक जा पाती हूं।

दिग्विजय सिंह ने भी किया रोड शो

बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने भी रोड शो किया था, जिसमे तमाम साधू उनके साथ शामिल हुए थे। इस रोड शो में उनके साथ डिजिटल बाबा भी शामिल थे। इस दौरान नारे लगे कि राम-राम अबकी बार, बदल कर रख दो चौकीदार। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। लेकिन दूसरी तरफ भाजपा समर्थकों ने चौकीदार के पक्ष में जमकर नारे लगाए। यह रोड शो पीरगेट से शुरू होकर जैन मंदिर चौराहे तक चला। बता दें कि भोपाल में 12 मई को मतदान होना है। यहां सीधी टक्कर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बीच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+