'दिग्विजय सिंह बताये पहले कि लड़का गोद में खिलायेंगे या पोता'
गोरखपुर। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है।
तो दिग्विजय सिंह की 40 करोड़ की संपत्ति में अमृता को कुछ नहीं चाहिए..
साध्वी प्राची ने कहा कि दिग्विजय सिंह लोगों को यह बताये कि वह बेटा अपनी गोद में खिलायेंगे या पोता। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को खुद के बारे में पहले फैसला लेना चाहिए।
वहीं साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर राहुल की मां अपने बेटे को समझा-बुझाकर विदेश भेज देती हैं क्योंकि उन्हें अपनी औकात का पता है।
साध्वी प्राची ने बिहार चुनाव पर लालू यादव पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू चारा खाकर जेल गये थे और अपनी अनपढ़ पत्नी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था ऐसे में उन्हें बोलते समय सोचना चाहिए कि वह बोल क्या रहे हैं। साध्वी ने लालू के उस बयान पर हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी अमेरिका में बिहार का सीएम ढ़ूंढने गये है।













Click it and Unblock the Notifications