रेल के महंगे किराए पर ही यात्रा करनी पड़ेगी!
बेंगलुरू। अभी आपको रेल के महंगे किराए पर यात्रा करनी पड़ेगी। क्योंकि भारतीय रेलवे ने अभी तक कोई भी बढ़ा हुआ किराया वापस कम करने का फैसला नहीं किया है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि रेलवे अभी यात्रियों के लिए किराया कम करने का फैसला लेने का मन नहीं बनाया है। जिसका अर्थ निकाला जा रहा है कि अभी महंगे किराए पर ही यात्रियों को यात्रा करनी पड़ेगी।

सदानंद बेंगलुरू में आयोजित एक कार्यक्रम में संवादाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय रेल में सदानंद गौड़ा ने कहा कि अभी किराए में कटौती करने का फैसला नहीं किया गया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल के दामों में कमी के कारण आगे कटौती करने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
हालांकि रेल मंत्री ने इस और भी इशारा किया कि ईंधन की कीमतों में हाल में जो कमी हुई है उसके आधार पर यात्री किराए को कम करने को लेकर अभी कोई समीक्षा भी नहीं की जा रही है। उन्होंने भविष्य में ईंधन की कीमत में कमी से किराए में कटौती करने का अनुमान लगाया।
गौरतलब है कि ईंधन की कीमतों से हो रहे रेल घाटे को पाटने के लिए रेलवे में पिछले दिनों सभी श्रेणियों के यात्री किराए में 14.2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा मालभाड़े में भी साढ़े छह फीसदी का इजाफा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications