Sad News: नहीं रहे 'राम तेरी गंगा मैली' फेम एक्टर राजीव कपूर , दिल का दौरा पड़ने से निधन
Rajiv Kapoor passed away on Tuesday, he was 58 years old: बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर है, शोमैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का आज निधन हो गया है। 58 वर्ष के राजीव कपूर को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव के बड़े भाई और एक्टर रणधीर कपूर ने एक्टर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि आज मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। मालूम हो कि राजीव कपूर को लोग 'राम तेरी गंगा मैली' के एक्टर के रूप में पहचानते थे।

नहीं रहे राजीव कपूर
राजीव के निधन की पुष्टि उनकी भाभी और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी की है, उन्होंने राजीव कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए RIP लिखा है। मालूम हो कि राजीव कपूर ने साल 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1985 में आई उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'से।
Recommended Video


एक्टिंग के अलावा फिल्मों का निर्माण किया
फिल्म तो बड़ी हिट थी लेकिन इस फिल्म के बाद राजीव को बतौर हीरो सफलता हासिल नहीं हुई और इसके बाद वो बहुत कम फिल्मों में नजर आए। इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन में कदम रखा और उन्होंने फिल्म 'प्रेमग्रंथ' का निर्माण किया था, जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल प्ले किया था।

कपूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मालूम हो कि राजीव कपूर के निधन से कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साल के अंदर ही कपूर फैमिली में ये दूसरी मौत है। बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था, वो कैंसर से पीड़ित थे।
लता मंगेशकर ने शोक प्रकट किया
राजीव कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने शोक प्रकट किया है। स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने भी ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे अभी-अभी पता चला कि राजकपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता का आज स्वर्गवास हो गया, सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, ईश्नर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, यही मेरी प्रार्थना है।












Click it and Unblock the Notifications